Pushpa 2 vs Baby John Box Office: वरुण धवन की फिल्म बेबी जॉन को क्रिसमस के हॉलिडे पर रिलीज किया गया था। फिल्म बड़े पर्दे पर धमाका करने में एकदम असफल रही है। फिल्म ने दर्शकों को निराश कर दिया है। एटली कुमार की इस एक्शन-ड्रामा फिल्म को साउथ की हिट फिल्म थेरी की कॉपी बताया जा रहा है। फिल्म के कई सीन तो बिल्कुल एक जैसी ही है। सिर्फ इतना ही नहीं बेबी जॉन को अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 से भी कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। यह भी पढ़ें- बीते 6 सालों में Sajid Khan को कई बार आया था आत्महत्या करने का ख्याल, दर्द बयां करते हुए कहा, 'मीटू के आरोपों ने मुझे...'
Baby John and Pushpa 2 Box Office Collection
पुष्पा 2 की रिलीज को महीना भर हो चुका है। बावजूद इसके फिल्म बड़े पर्दे पर दमदार प्रदर्शन कर रही है। वहीं दूसरी ओर अभी 10 दिन पहले रिलीज हुई वरुण धवन की फिल्म बेबी जॉन बुरी तरह पिट गई है। यहां बेबी जॉन के 10वें दिन के कलेक्शन और पुष्पा 2 के 30वें दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर नजर डालते हैं।
Pushpa 2 vs Baby John Box Office: दोनों फिल्में ने कितनी कमाई की?
पुष्पा 2 का जलवा बॉक्स ऑफिस पर अभी भी बरकरार है। फिल्म ने बड़े पर्दे पर 30वें दिन यानी शुक्रवार को 3.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। वहीं दूसरी ओर वरुण धवन की फिल्म बेबी जॉन का दसवें दिन का कलेक्शन सिर्फ 0.45 लाख ही रहा है। मूवी बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई है। बैक टू बैक फ्लॉप फिल्म ने वरुण धवन के लिए अब मुश्किलें पैदा कर दी हैं।
