Pushpa 2 Occupancy Report Day 1: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की फिल्म पुष्पा 2 (Pushpa 2) सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इसमें दर्शकों को फहाद फासिल (Fahadh Fassil) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) भी अहम किरदारों में नजर आ रहे हैं। फिल्म पुष्पा 2 से ट्रेड पंडितों को शानदार शुरुआत की उम्मीद थी, जो इसने पूरी की है। फिल्म पुष्पा 2 की एडवांस बुकिंग से ही समझ आ गया था कि ये फिल्म सिनेमाघरों में जबरदस्त शुरुआत करेगी। इस उम्मीद पर पुष्पा 2 के ऑक्यूपेंसी रेट ने पक्की मुहर लगा दी है। टाइम्स नाउ नवभारत के हाथ लगी ताजा रिपोर्ट के अनुसार फिल्म पुष्पा 2 ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 75% के ऑक्यूपेंसी रेट के साथ शुरुआत की है, जिस कारण मेकर्स खुशी से झूम रहे हैं। (इसे भी पढ़ें: Pushpa 2 Movie Review And Rating LIVE: अल्लू अर्जुन की जबरदस्त एक्टिंग देखकर लोग बोले 'वाइल्ड फायर पुष्पा', थिएटर्स में जमकर बज रही हैं तालियां-सीटियां)
Pushpa 2: CBFC Clears Allu Arjun Film's Hindi Version, Orders Replacement of 'Ramavatar' with 'Bhagwan' | Report
साउथ में पुष्पा 2 ने दर्ज कराई शानदार ऑक्यूपेंसी
अगर साउथ और नॉर्थ की ऑक्यूपेंसी में अंतर की बात करें तो पुष्पा 2 को साउथ में जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है। फिल्म पुष्पा 2 ने साउथ में लगभग 80-90 प्रतिशत के ऑक्यूपेंसी रेट के साथ शुरुआत की है। कहीं-कहीं पर तो पुष्पा 2 के शोज फुल भी जा रहे हैं। वहीं नॉर्थ में पुष्पा 2 ने लगभग 70 प्रतिशत के ऑक्यूपेंसी रेट के साथ शुरुआत की है। नॉर्थ के कई सारे सिंगल स्क्रीन थिएटर्स लम्बे समय से खाली पड़े थे, जो पुष्पा 2 की वजह से भर गए हैं।
अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 को मिल रहा है दर्शकों से शानदार रिस्पांस
अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की पुष्पा 2 को दर्शकों से शानदार रिस्पांस मिल रहा है। सुबह-सुबह फिल्म देखने के लिए पहुंचे दर्शकों के अनुसार पुष्पा वाइल्ड फायर बनकर लौटा है, जिसे स्क्रीन पर देखने में मजा आ जाता है। फिल्म में फहाद फासिल और अल्लू अर्जुन की जबरदस्त भिड़ंत देखने को मिल रही है, जिसने दर्शकों का मजा कई गुना बढ़ा दिया है। कहा जा रहा है कि लम्बे समय से पुष्पा 2 जैसी फिल्म देखने को नहीं मिली है, जिसका स्क्रीनप्ले इतना कमाल का हो।
