Pushpa 2 Hindi Box Office Day 7: अल्लू अर्जुन ने तोड़ा एक और रिकॉर्ड, 'पुष्पा 2' बनी हिन्दी सिनेमा की फास्टेस्ट 400 करोड़ी मूवी

Pushpa 2 Hindi Box Office Day 7: ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श ने कुछ देर पहले ही ट्वीट करके जानकारी दी है कि अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की पुष्पा 2 (Pushpa 2) हिन्दी ने 7वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। इसी के साथ पुष्पा 2 हिन्दी (Pushpa 2 Hindi Box Office Collection) सबसे तेज 400 करोड़ कमाने वाली फिल्म बन गई है।

Pushpa 2 Hindi Box Office Day 7: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की हालिया रिलीज मूवी पुष्पा 2 (Pushpa 2) ने बॉक्स ऑफिस पर 7 दिनों का सफर पूरा कर लिया है। साउथ सिनेमा की ये फिल्म हिन्दी बॉक्स ऑफिस पर भी लगातार कमाल कर रही है, जो सिलसिला 7वें दिन भी जारी रहा। फिल्म पुष्पा 2 हिन्दी (Pushpa 2 Hindi) ने 7वें दिन सिनेमाघरों में 31.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया है, जिसको मिलाकर इसकी कुल कमाई 406.50 करोड़ के पार निकल गई है। फिल्म ने 400 करोड़ रुपये कमाने के लिए मात्र 7 दिनों का समय लिया है, जो कि अपने आपमें एक रिकॉर्ड है।

'Pushpa 2-The Rule' box office collection day 7

जाने-माने ट्रेड पंडित तरण आदर्श ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए लोगों को जानकारी दी है कि साउथ सिनेमा की फिल्म पुष्पा 2 ने 7 दिनों में 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर डाला है। नॉन हॉलीडे पर रिलीज हुई किसी फिल्म द्वारा 400 करोड़ का आंकड़ा पार करने के लिए लिया गया ये सबसे कम समय है। इससे पहले किसी फिल्म ने ये कमाल नहीं किया था। पुष्पा 2 (Pushpa 2 Box Office) न केवल वर्ल्डवाइड बल्कि हिन्दी में भी लगातार रिकॉर्ड बना रही है, जो सिलसिला बीते दिन भी जारी रहा।

End of Feed