Pushpa 2 World Wide collection day 14: साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 (Pushpa 2) हाल ही में रिलीज हुई है। इस मूवी ने तमाम बॉलीवुड और साउथ की फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। कमाई के मामले में पुष्पा 2 ने इतिहास रच दिया है। बता दें कि सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विदेश में भी पुष्पा 2 का क्रेज देखने को मिल रहा है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक अल्लू अर्जुन की ये फिल्म जल्द ही उस मुकाम पर पहुंचने वाली है, जिसके बाद बाहुबली 2 और दंगल जैसी मूवीज का रिकॉर्ड एक झटके में टूट जाएगा।
पुष्पा 2 का दुनियाभर में चला सिक्का
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 ने 14 वें दिन इंडिया में 20 करोड़ का कारोबार किया है। केवल हिंदी में ही इस मूवी ने 16 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। वहीं तेलुगु में इस मूवी ने 3.2 करोड़ छापे हैं। जानकारी के मुताबिक इंडिया में पुष्पा 2 ने करीब 973 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। बताया जा रहा है कि चंद दिनों में ही फिल्म 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी। वर्ल्डवाइड इस मूवी ने 1409 करोड़ रुपये कमाए हैं। अब सिर्फ बाहुबली 2 और दंगल ही इस मूवी से आगे हैं। हालांकि लोगों का ये मानना है कि अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 इन दोनों फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ देगी।
पुष्पा 3 के लिए बेकरार हैं फैंस
बताते चलें कि अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 को लोगों ने इतने प्यार दिया कि मेकर्स ने पुष्पा 3 बनाने का ऐलान कर दिया है। रिपोर्ट्स की मानें तो जल्द ही इस मूवी पर काम शुरू हो जाएगा। पुष्पा 2 में अल्लू अर्जुन के अलावा रश्मिका मंदाना ने भी धांसू एक्टिंग की है। वहीं फहाद फासिल ने अपनी एक्टिंग से सभी का दिल जीत लिया है।
