Pushpa 2 Box office Collection Day 6: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' (Pushpa 2: The Rule) 5 दिसंबर के दिन रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने वीकेंड में ताबड़तोड़ कमाई करने के बाद वीक डेज में भी कोहराम मचाया हुआ है। हर गुजरते दिन के साथ 'पुष्पा 2' घरेलू बॉक्स ऑफिस पर नए-नए रिकार्ड्स बना रही है। ट्रेड एक्सपर्ट्स को उम्मीद थी कि वीक देज में फिल्म 'पुष्पा 2' का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा कम हो जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। मंगलवार के दिन भी इस मूवी ने धांसू कलेक्शन किया है। अब यह मूवी 700 करोड़ होने से बस एक कदम दूर रह गई है।
700 करोड़ी होने से एक कदम दूर है अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2'
Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की मूवी 'पुष्प 2' ने छठे दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर धांसू कमाई जारी रखते हुए 52.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। एक तरफ जहां कई बड़े बजट की फिल्में इतनी बड़ी ओपनिंग नहीं ले पाती हैं, वहीं दूसरी ओर यह फिल्म छठे दिन भी इतनी शानदार कमाई कर रही है। 'पुष्पा 2' ने 6 दिनों के अंदर इंडिया में बॉक्स ऑफिस पर 645 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।
'पुष्पा 2: द रूल' का निर्देशन सुकुमार ने किया है। 'पुष्पा 2' अल्लू अर्जुन को दूसरी फिल्म ने जिसने हिंदी में भी 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया है। इस मूवी में अल्लू अर्जुन के साथ रश्मिका मंदाना की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को खूब पसंद किया जा रहा है। फिल्म में फहाद फासिल भी अहम भूमिका में मौजूद हैं। अल्लू अर्जुन और फहाद फासिल की ऑनस्क्रीन टक्कर देखकर लोगों को बहुत मजा आया है।
