Pushpa 2 The Rule box office collection: 14 दिनों बाद भी अल्लू अर्जुन स्टारर का जलवा है बरकरार, जानिए टोटल कलेक्शन

Allu Arjun's Pushpa 2 Box office Collection Day 14: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' (Pushpa 2: The Rule) की कमाई देखकर लोगों ने इसे ब्लॉकबस्टर कहना शुरू कर दिया है। आइए देखें 14 दिनों में इस मूवी ने कितने करोड़ कमा लिए हैं।

Pushpa 2: The Rule Box office Collection Day 14: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' (Pushpa 2: The Rule) को रिलीज हुए 14 दिन हो गए हैं। इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में धमाल मचाया हुआ है। ऑडियंस बार-बार फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों का रुख कर रही है। उम्मीद थी कि यह फिल्म 14वें भारत में 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। यह फिल्म 1000 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने से 2 कदम दूर रह गई है। आइए देखें अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) स्टारर ने बुधवार के दिन कितने करोड़ रुपये का कारोबार किया है।

Allu Arjun's Pushpa 2 Box Office Collection

14वें दिन भी 1000 करोड़ी बनने से रह गई 'पुष्पा 2'

Sacnilk के मुताबिक अल्लू अर्जुन स्टारर फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' ने बुधवार के दिन 18.83 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। यह मूवी 14 दिनों के अंदर इंडियन बॉक्स ऑफिस पर सभी भाषाओं में 973 करोड़ रुपये छाप चुकी है। ट्रेड एक्सपर्ट्स ने 'पुष्पा 2' की कमाई देखकर इसे ब्लॉकबस्टर घोषित कर दिया है। फिल्म की कहानी और इसके डायलॉग लोगों की जुबान पर है। हरकोई इसे पसंद कर रहा है। फिल्म क्रिटिक्स का भी 'पुष्पा 2' को साथ मिला है।

End of Feed