सनी देओल की Jaat के डर से भागे प्रतीक गांधी, रातों-रात बदली फुले की रिलीज डेट

Phule release date changed: अभिनेता प्रतीक गांधी और अदाकारा पत्रलेखा की नई फिल्म फुले इस वीकेंड रिलीज होने के लिए तैयार थी लेकिन मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ाने का फैसला लिया है। खबरों की मानें तो सनी देओल की फिल्म जाट का बज देखने के बाद फुले के मेकर्स ने ये फैसला लिया है। सनी देओल की जाट 10 अप्रैल के दिन रिलीज होगी।

Phule movie gets delayed: प्रतीक गांधी और पत्रलेखा की नई फिल्म फुले 11 अप्रैल 2025 के दिन सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी लेकिन इसके मेकर्स ने अचानक से इसकी रिलीज डेट में बदलाव करने का फैसला लिया है। अनंद महादेवन द्वारा बनाई गई फुले अब 11 अप्रैल को रिलीज नहीं होगी। मेकर्स इसे अप्रैल महीने के अंत में रिलीज करने की सोच रहे हैं, जिसका आधिकारिक ऐलान जल्द ही किया जाएगा। फिल्म फुले की कहानी महात्मा ज्योतिबा फुले की जिंदगी पर आधारित है, जिन्होंने भारतीय समाज की रूढ़िवादी सोच के खिलाफ जंग छेड़ी थी।

Jaat VS Phule

डायरेक्टर अनंत महादेवन ने मिड-डे के साथ खास बातचीत करते हुए कहा है कि फुले के मेकर्स को अलग-अलग ब्रह्मणिक ऑर्गनाइजेशन्स से नोटिस मिल रहे हैं, जिस कारण उन्होंने थोड़ा वक्त लिया है। अनंत के अनुसार, फुले का ट्रेलर देखने के बाद देख के एक खास तबके को कुछ गलतफहमी हो गई है, जिस कारण उन्होंने लोगों के डाउड क्लियर करने के लिए थोड़ा वक्त लिया है। मेकर्स फुले को 25 अप्रैल के दिन रिलीज करने का प्लान बना रहे हैं।

End of Feed