बॉक्स ऑफिस

Sikandar Box Office Collection: सिकंदर की कमाई में 10वें दिन दिखा ठहराव, कमाए इतने करोड़ रुपये

  • Authored by: अभय
  • Updated Apr 9, 2025, 06:39 AM IST

Sikandar Box Office Collection Day 10 Early Estimate: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) और साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की स्टारर फिल्म 'सिकंदर (Sikandar)' को रिलीज हुए 10 दिन पूरे हो गए हैं। फिल्म सिकंदर ने 10वें दिन बॉक्स ऑफिस पर इतने करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

Image

Sikandar Box Office Collection Day 10

Sikandar Box Office Collection Day 10 Early Estimate: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की स्टारर फिल्म 'सिकंदर (Sikandar)' अपनी रिलीज के बाद से ही सुर्खियों में बनी हुई है। सलमान खान की इस फिल्म की काफी आलोचना हो रही है। आम लोगों के साथ-साथ सलमान खान के फैंस भी इस फिल्म की कहानी और एक्शन सीन्स को पसंद नहीं आ रहे हैं, जिसका असर कमाई पर देखने को मिल रहा है। सलमान खान की 'सिकंदर' को रिलीज हुए 10 दिन पूरे हो गए हैं, लेकिन फिल्म अभी तक कुछ खास कमाई नहीं कर पाई है। तो चलिए एक नजर फिल्म के नए आंकड़ों पर डालते हैं।

10वें दिन 'सिकंदर' ने की इतनी कमाई

सलमान खान (Salman Khan) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की एक्शन फिल्म 'सिकंदर' को रिलीज हुए दस दिन हो गए हैं। शुरुआती दिनों के बाद फिल्म की कमाई में भारी गिरावट देखी गई थी, लेकिन अब यह स्थिर होकर धीमी गति से आगे बढ़ रही है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, 'सिकंदर' ने दसवें दिन यानी 8 अप्रैल 2025 को लगभग 1.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। आपको बता दें सिकंदर के ये आंकड़े अनुमानित हैं, असल आंकड़ों का सामने आना अभी बाकी है। रिपोर्ट में बताया गया है कि फिल्म 100 करोड़ का आंकड़ा छूने के बाद भी फ्लॉप होती नजर आ रही है।

सिकंदर ने अब तक की इतनी कमाई

दस दिनों के बाद भी सलमान खान की फिल्म सिकंदर का भारत में नेट कलेक्शन 105.60 करोड़ रुपये और वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन लगभग 200 करोड़ रुपये के करीब पहुंचा है। अभी तक फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ का आंकड़ा पार नहीं कर पाई है, जिसकी वजह से फिल्म को फ्लॉप मान लिया जा रहा है। सलमान खान की फिल्म सिकंदर को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article