बॉलीवुड

Dhurandhar 2 FIRST Review: रणवीर सिंह स्टारर की यामी गौतम ने की जमकर तारीफ, कही ये बात

Dhurandhar 2 FIRST Review: आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म 'धुरंधर 2' में रणवीर सिंह का खूंखार अवतार देखने को मिलेगा। 19 मार्च को रिलीज होने से पहले अब यामी गौतम ने 'धुरंधर: द रिवेंज' देख ली है। एक्ट्रेस इस मवी को अभिभूत कर देने वाला अनुभव बताया है।

Image

Pic Credit: IMDb

Dhurandhar 2 FIRST Review: मशहूर निर्माता-निर्देशक आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' 19 मार्च को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इस मूवी की रिलीज का इंतजार दर्शक बड़ी बेताबी से कर रहे हैं। बीते साल 5 दिसंबर को फिल्म 'धुरंधर' रिलीज हुई थी, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया। बॉलीवुड सेलेब्स से लेकर दर्शकों ने इस मूवी की जमकर तारीफ की थी। वहीं दूसरी ओर 'धुरंधर: द रिवेंज' के रिलीज होने से पहले अब यामी गौतम ने रणवीर सिंह स्टारर को लेकर अपने विचार साझा किए हैं। एक्ट्रेस ने इसे एक भावनात्मक रूप से अभिभूत कर देने वाला अनुभव बताया है।

'धुरंधर 2' का यामी गौतम ने किया रिव्यू

'धुरंधर: द रिवेंज' के डायरेक्टर आदित्य धर की पत्नी यामी गौतम ने बताया कि उन्होंने फिल्म देख ली है। यह असाधारण से भी बढ़कर है। यामी गौतम इस मूवी की देखकर काफी इमोशनल हो गई थीं। उन्होंने याद किया कि फिल्म देखने के तुरंत बाद उन्हें फ्लाइट पकड़नी थी। यह एक बड़ी वजह रही, जिस कारण यामी गौतम, आदित्य धर संग अपने अनुभव को शेयर नहीं कर पाईं। (इसे भी पढ़ें: Ramayana FIRST Review: रणबीर कपूर की फिल्म को देख गदगद हुए दर्शक, सभी ने की जमकर तारीफ)

बॉलीवुड हंगामा को यामी गौतम ने बताया कि उन्हें स्क्रिप्ट पढ़नी थी लेकिन वो इसे पढ़ नहीं पाई। उन्हें काफी कुछ देखना था लेकिन ह नहीं पाया। वो सूरज को डूबते हुए देख रही थी। यामी गौतम के मन में बार-बार यही विचार आ रहा था कि वो आदित्य को फ्लाइट लैंड होने के बाद क्या बताएंगी। यामी गौतम ने आगे कहा कि आदित्य हमेशा से ही दर्शकों से प्यार करते हैं। 'धुरंधर 2' ऐसी फिल्म है, जिसका एक्सपीरियंस दर्शक कभी भूल नहीं पाएंगे।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article