बॉक्स ऑफिस

O Romeo Box Office Collection: 50 करोड़ी होने से चंद कदम दूर है 'ओ रोमियो', छठे दिन किया इतना कलेक्शन

  • Authored by: अभय
  • Updated Feb 19, 2026, 08:25 AM IST

O Romeo Box Office Collection Day 6: एक्टर शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) और तृप्ति डिमरी (Triptii Dimri) की लीड रोल वाली फिल्म ओ रोमियो (O Romeo) को रिलीज हुए 6 दिन पूरे हो गए हैं। फिल्म ओ रोमियो ने छठे दिन बॉक्स ऑफिस पर इतने करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

Image

Image Source: O Romeo Movie

O Romeo Box Office Collection Day 6: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) इन दिनों अपनी फिल्म ओ रोमियो (O Romeo) को लेकर खबरों में बने हुए हैं। शाहिद कपूर की फिल्म ओ रोमियो ने रिलीज होने के बाद से बड़े पर्दे पर धमाल मचा रखा है। फिल्म अभी तक बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई करती नजर आ रही है। शाहिद कपूर की इस फिल्म को रिलीज हुए अब 6 दिन पूरे हो गए हैं। फिल्म ने छठे दिन बॉक्स ऑफिस ठीक-ठाक कलेक्शन किया है। तो चलिए जानते हैं शाहिद कपूर की फिल्म ओ रोमियो ने छठे दिन बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की है।

'ओ रोमियो' की कमाई में आई गिरावट

एक्टर शाहिद कपूर एक बार फिर अपनी फिल्म ओ रोमियो को लेकर चर्चा में आ गए हैं। इसकी वजह कुछ और नहीं बल्कि फिल्म ओ रोमियो का कलेक्शन है। फिल्म ओ रोमियो को अब बड़े पर्दे पर रिलीज हुए 6 दिन पूरे हो गए हैं। जिसके बाद शाहिद कपूर की फिल्म की कमाई की नई रिपोर्ट सामने आ रही है। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक शाहिद कपूर की फिल्म ओ रोमियो ने बॉक्स ऑफिस पर छठे दिन 3.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसी के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन 43.85 करोड़ रुपये कमाए हैं। लेकिन आपको बता दें कि फिल्म ओ रोमियो की कमाई के ये आंकड़े अभी अनुमानित है, असल आंकडों में बदलाव देखने को मिल सकता है।

फिल्म में नजर आए ये सितारे

डायरेक्टर विशाल भारद्वाज (Vishal Bhardwaj) के निर्देशन में बनी फिल्म ओ रोमियो में शाहिद कपूर के साथ तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia), फरीदा जलाल (Farida Jalal), तृप्ति डिमरी (Triptii Dimri), दिशा पटानी (Disha Patani) और नाना पाटेकर (Nana Patekar) भी लीड रोल में हैं। फिल्म ओ रोमियो के नए वीडियो को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article