Salim Khan Hospitalized: बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज स्क्रीनराइटर सलीम खान को 17 फरवरी यानी मंगलवार की सुबह मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। सलीम खान को भर्ती देखकर पूरे बॉलीवुड में इस समय चिंता का माहौल बना हुआ है। 90 वर्षीय सलीम खान का इलाज इस समय लीलावती हॉस्पिटल में चल रहा है। सलीम खान की हालत पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है लेकिन जबसे वो अस्पताल में भर्ती हुए हैं, तभी से बॉलीवुड सेलेब्स और परिवार के लोग उन्हें देखने के लिए अस्पताल पहुंच रहे हैं। ऐसे में अब संजय दत्त और जावेद अख्तर भी सलीम खान को देखने अस्पताल पहुंचे हैं।
जावेद-संजय पहुंचे अस्पताल
संजय दत्त भी सलीम खान से मिलने अस्पताल पहुंचे। संजय दत्त और सलमान खान अच्छे दोस्त भी हैं और उनका फैमिली रिलेशन भी कभी समय रहा है। संजय दत्त को अस्पताल में ब्लैक एंड व्हाइट प्रिंटेड शर्ट और जीन्स में देखा गया। लगभग आधे घंटे तक अस्पताल में रहने के बाद संजय दत्त मीडिया से बात किए बिना ही चले गए। संजय दत्त के अलावा गीतकार और पटकथा लेखक जावेद अख्तर भी सलीम खान से मिलने पहुंचे थे। जावेद अख्तर और सलीम खान काफी समय तक पर्सनल और प्रोफेशनल रिलेशन में रह चुके हैं। सफेद कुर्ता और पायजामा पहने अख्तर अस्पताल परिसर में उदास नजर आए। उन्होंने फोटोग्राफरों से बातचीत करने के लिए भी समय नहीं निकाला।
मंगलवार की देर रात सलमान खान भी अपने पिता सलीम खान से मिलने पहुंचे। सलमान खान के अलाव उनके परिवार सदस्य सलमा खान, हेलेन, अर्पिता खान, आयुष शर्मा, अलवीरा खान, अरबाज खान, शूरा खान, अरहान खान, निर्वान खान, अयान अग्निहोत्री और यूलिया वंतूर भी दिग्गज लेखक से मिलने पहुंचे। परिवार के सभी सदस्यों की मौजूदगी से पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता स्पष्ट हो गई।
सलीम खान हिंदी सिनेमा के इतिहास में सबसे प्रभावशाली हस्तियों में से एक बने हुए हैं। जावेद अख्तर के साथ उनकी साझेदारी, सलीम-जावेद की दिग्गज लेखन जोड़ी ने 1970 और 1980 के दशक के दौरान की फिल्मों को एक नया रूप दिया।
