Nayyi Navelli vs Prahaar Box Office Prediction: बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए 16 अक्टूबर का दिन बेहद खास रहा है। जी हां आज यामी गौतम की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' और राजकुमार राव की कोर्ट रूम ड्रामा 'प्रहार द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ उज्ज्वल निकम' ने दुनिया भर के सिनेमाघरों में दस्तक दी है। दोनों ही फिल्मों की ऑडियंस एकदम अलग है। मेकर्स को उम्मीद थी कि दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन करेंगी लेकिन एडवांस बुकिंग के आंकड़े कुछ ही कहानी बयां कर रहे हैं। तो चलिए देखते हैं ये फिल्में ओपनिंग डे पर कितने करोड़ रुपये का कलेक्शन करने में सफल रहेंगी। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Imran Khan 'Leave India' Row: इमरान खान के सपोर्ट में उतरीं गर्लफ्रेंड Lekha Washington, लुटाया प्यार)
पहले दिन यामी गौतम और राजकुमार राव में से कौन मरेगा बाजी (Pic Credit: Instagram)
'नई नवेली' की एडवांस बुकिंग 'प्रहार' से है बेहतर
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' ने एडवांस बुकिंग के मामले में राजकुमार राव की 'प्रहार द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ उज्ज्वल निकम' से बढ़त हासिल की है। फिल्म ने PVR Inox और Cinepolis जैसी प्रमुख नेशनल चेन में ओपनिंग डे के लिए लगभग 11,000 टिकट बेचे। वहीं 'प्रहार' की एडवांस बुकिंग इन दोनों नेशनल चेन में करीब 8,500 टिकटों पर पहुंची थी। इस तरह शुरुआती टिकट बिक्री में 'नई नवेली' आगे नजर आई। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Ramayana Trailer 2: रणबीर कपूर बने श्रीराम, यश के दमदार लुक ने उड़ाए होश!)
शुरुआती अनुमानों के मुताबिक दोनों फिल्मों से पहले दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर लगभग 1.50 करोड़ रुपये से 3.50 करोड़ रुपये के बीच कमाई की उम्मीद की जा रही है। 'नई नवेली' ओपनिंग के मामले में थोड़ी बढ़त बना सकती है लेकिन दोनों फिल्मों के कलेक्शन में ज्यादा बड़ा अंतर देखने को नहीं मिलेगा। यह आंकड़े शुरुआती अनुमान हैं आधिकारिक बॉक्स ऑफिस कलेक्शन नहीं हैं।
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का निर्देशन बालाजी मोहन ने किया है। इस मूवी में यामी गौतम एक चुड़ैल का किरदार निभा रही हैं। वहीं दूसरी ओर राजकुमार राव की 'प्रहार द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ उज्ज्वल निकम' को अविनाश अरुण ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में वामीका गब्बी, जयदीप अहलावत, सिकंदर खेर, आशीष विद्यार्थी, ललित प्रभाकर और ऋत्विक सहोरे सहित कई कलाकार अहम रोल में दिखाई देंगे।
