बॉक्स ऑफिस

Nawazuddin Siddiqui खुद को मानते हैं सबसे बदसूरत, बोले- क्यूं आ गए फिल्म इंडस्ट्री में इतनी गंदी शक्ल लेके

बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी इंडस्ट्री के वर्स्टाइल एक्टर्स में से एक हैं। एक्टर ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया कि उन्हें रंग की वजह से समाज में काफी भेदभाव मिला है। एक्टर ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में खुद को सबसे बदसूरत बताया है। उन्होंने कहा कि मुझे तो खुद लगता है कि मैं इंडस्ट्री में क्यों आ गया।

Image

Nawazuddin Siddiqui (credit Pic: Instagram)

बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) ने अपने काम से इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाई हैं। एक्टर अपने बयानों को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। एक्टर अपने हर कैरेक्टर को बखूबी से पर्दे पर निभाते हैं। उन्होंने गैंग्स ऑफ वासेपुर, द लंच बॉक्स, कहानी और सेक्रेड गेम्स जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया है। एक्टर इन दिनों अपनी फिल्म रौतू की रात के प्रमोशन में बिजी है। ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो गई है। एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में खुद को इंडस्ट्री का सबसे बदसूरत एक्टर बताया है। एक्टर ने अपने लुक्स को लेकर भी खुलकर बात की। एक्टर ने बताया कि उन्हें सामाज में रंग और लुक्स की वजह से काफी भेदभाव सहना पड़ा है।

एक्टर ने कहा, पता नहीं कुछ लोगों को हमारी शक्लों से नफरत क्यों हो गई है । क्यूंकि शक्ल ही ऐसी है इतने बदसूरत है हम लो। हमें भी लगता है जब हम अपने आपको आइने में देखते हैं। हम भी बोलते हैं अपने आप को। क्यूं आ गए फिल्म इंडस्ट्री में इतनी गंदी शक्ल लेके।

नवाजुद्दीन खुद को मानते हैं सबसे बदसूरत

एक्टर ने कहा मैं खुद को इंडस्ट्री का सबसे बदसूरत आदमी मानता हूं क्योंकि मैं तो शुरू से ये सब सुनते आ रहूं और अब मानने भी लगा हूं। एक्टर ने आगे कहा, मैं इंडस्ट्री के लोगों का शुक्रगुजार हूं जिन्होंने मुझे अलग-अलग तरह के कैरेक्टर करने का मौका दिया। इससे पहले एक्टर ने कहा था कि आप जिससे प्यार करते हो उससे शादी नहीं करनी चाहिए। वरना आप एक-दूसरे को फॉर ग्रांटेड लेते हो। एक्टर आखिरी बार हड्डी में नजर आए थे। एक्टर इन दिनों रौतू की रात को लेकर चर्चा में हैं। एक्टर की ये फिल्म जी 5 पर स्ट्रीम हो चुकी है। ये एक मिस्ट्री ड्रामा मूवी है।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article