Munjya Box Office Collection Day 7: 35 करोड़ के पार पहुंची मुंज्या, दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रही ये हॉरर-कॉमेडी मूवी

Munjya Box Office Collection Day 7: बॉलीवुड में हॉरर-कॉमेडी फिल्मों का सिलसिला खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच अब बॉक्स ऑफिस पर मुंज्या (Munjya) ने धमाल करना शुरू कर दिया है। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छी सफलता मिलती दिख रही है, आइए यहां 7वें दिन के कलेक्शन पर एक नजर डालते हैं।

Munjya Box Office Collection Day 7: हॉरर-कॉमेडी फिल्म मुंज्या (Munjya) दर्शकों के लिए एक सरप्राइज पैकेज बनकर आ गई है। अभय वर्मा और शरवरी वाघ स्टारर इस फिल्म को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। फिल्म में हॉरर और कॉमेडी का जो सुंतलित मिश्रण दिखाया गया है वह सराहना योग्य है। मूवी में मोना सिंह जैसी एक्ट्रेस भी मौजूद हैं, जिनका रोल अपने आप में दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रहा है। बॉलीवुड में हॉरर कॉमेडी फिल्म का जोनर वैसे तो काफी पुराना है, हालांकि बावजूद इसके फिल्म मुंज्या काफी रिफ्रेशिंग लग रही है।

End of Feed