बॉक्स ऑफिस

Munjya Box Office Collection Day 7: 35 करोड़ के पार पहुंची मुंज्या, दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रही ये हॉरर-कॉमेडी मूवी

Munjya Box Office Collection Day 7: बॉलीवुड में हॉरर-कॉमेडी फिल्मों का सिलसिला खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच अब बॉक्स ऑफिस पर मुंज्या (Munjya) ने धमाल करना शुरू कर दिया है। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छी सफलता मिलती दिख रही है, आइए यहां 7वें दिन के कलेक्शन पर एक नजर डालते हैं।

Image

Munjya Box Office Collection Day 7

Munjya Box Office Collection Day 7: हॉरर-कॉमेडी फिल्म मुंज्या (Munjya) दर्शकों के लिए एक सरप्राइज पैकेज बनकर आ गई है। अभय वर्मा और शरवरी वाघ स्टारर इस फिल्म को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। फिल्म में हॉरर और कॉमेडी का जो सुंतलित मिश्रण दिखाया गया है वह सराहना योग्य है। मूवी में मोना सिंह जैसी एक्ट्रेस भी मौजूद हैं, जिनका रोल अपने आप में दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रहा है। बॉलीवुड में हॉरर कॉमेडी फिल्म का जोनर वैसे तो काफी पुराना है, हालांकि बावजूद इसके फिल्म मुंज्या काफी रिफ्रेशिंग लग रही है।

बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के बाद से ही मुंज्या (Munjya Box Office) ने धमाल करना शुरू कर दिया है। फिल्म को सोशल मीडिया पर दमदार रिस्पॉन्स के साथ ही वर्ड ऑफ माउथ पब्लिसिटी का भी काफी फायदा पहुंच रहा है, आइए यहां 7वें दिन के कलेक्शन पर एक नजर डालते हैं।

मुंज्या ने सांतवे दिन किया इतना कलेक्शन

लेटेस्ट रिपोर्ट्स के अनुसार, मुंज्या के सातवें दिन के कलेक्शन में थोड़ी गिरावट देखी गई है। शुरुआती अनुमान के मुताबिक, मुंज्या ने गुरुवार को ₹ 3.75 करोड़ की कमाई की है। फिल्म ने रिलीज के पहले दिन ₹ 4 करोड़ की कमाई की थी और इसका फर्स्ट वीकेंड भी अच्छा रहा था। जिसके बाद फिल्म ने दूसरे दिन ₹ 7.25 करोड़ और तीसरे दिन ₹ 8 करोड़ का कलेक्शन किया। हालांकि अब रिलीज के 7 दिनों बाद फिल्म ने अब तक भारत में 35.15 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।

हालांकि अब कार्तिक आर्यन की फिल्म चंदू चैम्पियन की रिलीज के बाद फिल्म मुंज्या की कमाई में गिरावट देखने को मिल सकती है। आज 14 जून 2024 को फिल्म चंदू चैम्पियन बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो गई है।

Madhav Sharma
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article