Munjya Box Office Collection: 100 करोड़ी बनने से इंच भर दूर रह गई 'मुंज्या' अब जल्द ही पूरा होने वाला है मेकर्स का सपना

Munjya Box Office Collection Day 25: हॉरर कॉमेडी फिल्म मुंज्या (Munjya) ने अपने बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन से सभी को चौंका दिया है। अब फिल्म जल्द ही 100 करोड़ क्लब में भी एंट्री मारने वाली है, वह बिल्कुल इंच भर दूर ही रह गई है। आइए मूवी के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर एक नजर डालते हैं।

Munjya Box Office Collection Day 25: शरवरी वाघ, अभय वर्मा (Abhay Verma) और मोना सिंह (Mona Singh) की फिल्म मुंज्या (Munjya) ने सभी को चौंका कर रख दिया है। फिल्म ने दर्शकों के दिल में जगह बना ली है। बॉक्स ऑफिस पर धीमी पर मजबूर शुरुआत करने के बाद अब फिल्म जल्द ही 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली है। वर्ल्डवाइड पहले ही मूवी का कलेक्शन 100 करोड़ के पार जा चुका है। फिल्म को सोशल मीडिया पर जबरदस्त रिस्पॉन्स और वर्ल्ड ऑफ माउथ पब्लिसिटी का फायदा पहुंचा है।

End of Feed