बॉक्स ऑफिस

Munjya Box Office Collection Day 19: 90 करोड़ी बनने वाली है मुंज्या, अभी भी कर रही है दर्शकों के दिलों पर राज

Munjya Box Office Collection Day 19: बॉलीवुड एक्ट्रेस शरवरी वाघ और मोना सिंह की फिल्म मुंज्या बड़े पर्दे पर तबाही मचा रही है। रिलीज के बाद से ही फिल्म अच्छी खासी कमाई कर रही है। मूवी ने अब 19वें दिन भी ठीक ठाक कलेक्शन कर लिया है। आइए यहां नजर डालते हैं।

Image

Munjya Box office Collection Day 19

Munjya Box Office Collection Day 19: शरवरी वाघ, अभय वर्मा और मोना सिंह की फिल्म मुंज्या (Munjya) एक सरप्राइज पैकेज की तरह रही है। किसी ने उम्मीद नहीं की थी कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर इतनी बड़ी हिट साबित होगी। मूवी ने कबीर खान के निर्देशन में बनी फिल्म चंदू चैम्पियन और जाह्नवी कपूर व राजकुमार राव की फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही को भी कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया है। फिल्म मुंज्या ने साबित कर दिया है कि बॉक्स ऑफिस सफलता के लिए स्टार पॉवर से ज्यादा मूवी क्वालिटी मैटर करती है। मुंज्या लगातार बड़े पर्दे पर तबाही मचा रही है।

रिलीज के बाद से ही फिल्म अच्छी खासी कमाई कर रही है। मूवी ने अब 19वें दिन भी ठीक ठाक कलेक्शन कर लिया है। जिसके बाद अब फिल्म भारत में बॉक्स ऑफिल पर 90 करोड़ के क्लब में भी जल्द ही शामिल हो सकती है। आइए यहां नजर डालते हैं।

90 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली है 'मुंज्या'

सैकनिल्क इंडिया की बॉक्स ऑफिस कलेक्श रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने अब 19वें दिन फिल्म ने 2.25 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। मूवी ने 18वें दिन यानी तीसरे सोमवार की भी इतना ही बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था। यहां पिछले तीन दिन के कलेक्शन के आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

दिनइंडिया नेट कलेक्शनबदलाव(+/-)
दिन 17 ₹ 6.85 Cr24.55%
दिन 18 ₹ 2.25 Cr-67.15%
दिन 19 ₹ 2.25 Cr0.00%
Total₹ 87.8 Cr

फिल्म का टोटल कलेक्शन अब 87.8 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म अब चौथे वीकेंड पर 100 करोड़ क्लब में भी एंट्री मार सकती है।

Madhav Sharma
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article