बॉक्स ऑफिस

Munjya Box Office Collection Day 12: चंदू चैम्पियन के लिए बुरा सपना बनी 'मुंज्या', 60 करोड़ क्लब में हुई शामिल

Munjya Box Office Collection Day 12: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की फिल्म चंदू चैम्पियन (Chandu Champion) को फिल्म मुंज्या (Munjya) ने कड़ी टक्कर मिल रही है। मोना सिंह स्टारर मुंज्या का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कम होने का नाम नहीं ले रहा है। आइए फिल्म के 12वें दिन के कलेक्शन पर एक नजर डालते हैं।

Image

Munjya Box Office Collection Day 12

Munjya Box Office Collection Day 12: मुंज्या बनाम चंदू चैम्पियन (Chandu Champion) की लड़ाई बॉक्स ऑफिस (Munjya vs Chandu Champion) पर नजर आ रही है। वैसे दो कार्तिक आर्यन स्टारर चंदू चैम्पियन पिछले हफ्ते ही रिलीज हुई है और मुंज्या को रिलीज हुए अब दो हफ्ते पूरे होने वाले हैं। बावजूद इसके फिल्म मुंज्या, कबीर खान के निर्देशन में बनी चंदू चैम्पियन को कड़ी टक्कर दे रही है। मोना सिंह, अभय वर्मा और शरवरी वाघ स्टारर मुंज्या का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कम होने का नाम नहीं ले रहा है। दूसरे वीकेंड पर धमाकेदार कलेक्शन करने के बाद अब इस हॉरर कॉमेडी फिल्म की नजरें 100 करोड़ क्लब में शामिल होने पर टिकी हुई हैं। हालांकि अभी तो फिल्म इससे कोसों दूर नजर आ रही है। आइए यहां फिल्म मुंज्या के 12वें दिन के कलेक्शन पर एक नजर डालते हैं।

12वें दिन फिल्म मुंज्या ने किया इतना कलेक्शन

Sacnilk.com की एक रिपोर्ट के अनुसार फिल्म मुंज्या के 12वें दिन के कलेक्शन में थोड़ी गिरावट देखने को जरूर मिली है। फिल्म ने मंगलवार को 3.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। वहीं सोमवार को फिल्म की कमाई 5 करोड़ रही थी और बीते रविवार को फिल्म ने अब तक की सबसे ज्यादा 8.85 करोड़ रुपये की कमाई की थी। अब 12वें दिन के बाद फिल्म का टोटल कलेक्शन 61 करोड़ तक पहुंच गया है।

वहीं दूसरी ओर चंदू चैम्पियन का टोटल कलेक्शन 5 दिनों के बाद अब 29 करोड़ तक पहुंच गया है। फिल्म को मिस्टर एंड मिसेज माही और मुंज्या ने बॉक्स ऑफिस पर टक्कर मिल रही है।

Madhav Sharma
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article