बॉक्स ऑफिस

Munjya Box Office: कार्तिक आर्यन-जाह्नवी कपूर की फिल्मों को धूल चटा रही है मुंज्या, 50 करोड़ क्लब में मारी धांसू एंट्री

Munjya Box Office Collection Day 10: हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स की फिल्म मुंज्या (Munjya) इस समय बड़े पर्दे पर कमाल कर रही हैं। शरवरी वाघ और अभय वर्मा स्टारर यह फिल्म कार्तिक आर्यन और जाह्नवी कपूर की फिल्मों को कड़ा कॉम्पिटीशन दे रही है। अब फिल्म 50 करोड़ क्लब में भी शामिल हो गई है।

Image

Munjya vs Chandu Champion Box Office Report

Munjya Box Office Collection Day 10: आदित्य सरपोतदार की फिल्म मुंज्या (Munjya) ने अब तक की सबसे ज्यादा कमाई इस रविवार को कर ली है। इस समय बड़े पर्दे पर कार्तिक आर्यन की फिल्म चंदू चैम्पियन (Chandu Champion) और राजकुमार राव व जाह्नवी कपूर की फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही (Mr. and Mrs. Mahi) भी मौजूद है। बावजूद इसके शरवरी वाघ और अभय वर्मा की फिल्म मुंज्या को फैंस पसंद कर रहे हैं और सिनेमाघरों में देखने के लिए पहुंच रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी हॉरर कॉमेडी फिल्म मुंज्या को लेकर काफी बज बना हुआ है। वर्ड ऑफ माउथ पब्लिसिटी का भी फिल्म को काफी फायदा पहुंच रहा है।

एक तरफ जहां कार्तिक आर्यन की फिल्म ने रविवार को 10 करोड़ रुपये का बॉक्स ऑफिल कलेक्शन भारत में किया है, वहीं दूसरी ओर Sacnilk.com के अनुसार, मुंज्या ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 8.50 करोड़ का कलेक्शन किया है। चौंकाने वाली बात यह है कि चंदू चैम्पियन इसी हफ्ते रिलीज हुई है और मुंज्या पिछले हफ्ते से ही बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर रही है।

50 करोड़ क्लब में शामिल हुई मुंज्या

Sacnilk.com के अनुसार फिल्म मुंज्या ने अब ₹50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। मुंज्या एक हॉरर-कॉमेडी है जो 7 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। फिल्म ने अब तक 53.8 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। मुंज्या में रविवार को कुल 46.35% हिंदी ऑक्यूपेंसी के साथ काफी अच्छी प्रदर्शन किया है।

मुंज्या में मोना सिंह, अभय वर्मा, सुहास जोशी और सत्यराज की एक्टिंग ने दर्शकों को काफी इम्प्रेस किया है। फिल्म को मैडॉक फिल्म्स ने बनाया है जो स्त्री, भेड़िया और रूही जैसी फिल्में बना चुके हैं।

Madhav Sharma
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article