Munjya Box Office Collection: बॉलीवुड एक्ट्रेस शरवरी वाघ की फिल्म मुंज्या सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। पहले ही दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया है। मुंज्या में शरवरी वाघ के साथ अभय वर्मा और मोना सिंह मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में हर कैरेक्टर ने शानदार परफॉर्मेंस दिया है। आइए जानते हैं फिल्म ने पहले दिन कितने करोड़ का बिजनेस किया।
Munjya Box Office Collection (credit Pic: Instagram)
मुंज्या का जादू दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है। मुंज्या के टीजर और ट्रेलर को भी लोगों ने खूब पसंद किया है। फिल्म का निर्देशन आदित्य सरपोतदार ने किया है। इस फिल्म को स्त्री और भेड़िया जैसी फिल्म के मेकर्स ने प्रोड्यूस किया है। Sacnilk.Com की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन 4.21 करोड़ का बिजनेस किया है।
पहले ही दिन मुंज्या ने की बंपर कमाई
मुंज्या पहली हिंदी फिल्म है जिसमें सीजीआई कैरेक्टर को बतौर लीड दिखाया गया है। फिल्म का बजट महज 14-15 करोड़ है। ऐसे में मेकर्स को पूरी उम्मीद है कि फिल्म को वीकेंड और माउथ पब्लिसिटी का फायदा मिलेगा। फिल्म की कहानी मराठी लोककथा पर आधारित है।
क्या है मुंज्या की कहानी
मुंज्या एक भूत है जो किसी मुन्नी से शादी करना चाहता है। मुंज्या कैसे बिट्टू (अभय वर्मा) के जीवन में तबाही मचाता है। फिल्म में मोना सिंह ने पम्मी का किरदार निभाया। पम्मी बिट्टू की मां जो अपने बेटे को लेकर बहुत प्रोटेक्टिव हैं। वो एक सिंगल मदर हैं। अब कैसे बिट्टू इस भूत से बचता है। इसके लिए आपको फिल्म देखनी होगी। मुंज्या राजकुमार राव और जाह्नवी कपूर की फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही को कड़ी टक्कर दे रही हैं।
