बॉक्स ऑफिस

Mr And Mrs Mahi BO Collection Day 8: 25 करोड़ के पार पहुंची जाह्नवी कपूर-राजकुमार राव की फिल्म, जानिए 8वें दिन का कलेक्शन

Mr And Mrs Mahi Box Office Collection Day 8: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर और एक्टर राजुकमार राव की फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही को रिलीज हुए अब 8 दिन पूरे हो गए हैं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर औसत प्रदर्शन किया है। आइए अब इसके आठवें दिन को बॉक्स ऑफिस पर नजर डालते हैं।

Image

Mr and Mrs Mahi Box Office Collection Day 8

Mr And Mrs Mahi Box Office Collection Day 8: मिस्टर एंड मिसेज माही एक ऐसी फिल्म बस गई है, जिसके बारे में सब जानते हुए भी दर्शक इसे देखने जा रहे हैं। क्योंकि फिल्म की कहानी, इसके गाने और एक्टर्स की परफॉर्मेंस सब ऑन पाइंट नजर आ रहा है। बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) और एक्टर राजुकमार राव (Rajkumar Rao) की फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही (Mr. and Mrs. Mahi) को रिलीज हुए अब 8 दिन पूरे हो गए हैं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी औसत प्रदर्शन किया है। फिल्म में जिसतरह से एक मिडिल क्लास घर और क्रिकेट की कहानी की एक साथ जोड़ा गया है, वह तारीफ के काबिल है।

मूवी में एक पति पत्नी के रिलेशन से लेकर एक बाप बेटे के रिश्ते पर भी रौशनी डाली गई है। वहीं फिल्म के बॉक्स ऑफिस आंकड़ों की बात करें तो यह ज्यादा खास नहीं रहे हैं। आइए अब इसके आठवें दिन को बॉक्स ऑफिस पर नजर डालते हैं।

आठवें दिन Mr & Mrs Mahi ने किया इतना कलेक्शन

बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही ने आठवें दिन 1.30 करोड़ का ही कलेक्शन किया है। जिसके बाद अब फिल्म का टोटल कलेक्शन भी 25 करोड़ के पार चला गया है। फिल्म को टोटल 40 करोड़ के बजट पर बनाया गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि पहले वीकेंड के बाद फिल्म की कमाई 30 करोड़ के पार चली जाएगी। फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर दर्शकों का रिस्पॉन्स अभी तक पॉजिटिव ही रहा है।

Madhav Sharma
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article