Mr. & Mrs. Mahi Box Office Collection Day 1: पहले दिन जाह्नवी-राजकुमार की मूवी ने मचाया गदर, कर डाला इतना कलेक्शन!

Mr. & Mrs. Mahi Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड स्टार्स जाह्नवी कपूर और राजकुमार राव की मूवी मिस्टर एंड मिसेज माही ने पहले दिन अच्छी खासी कमाई कर ली है। इस फिल्म के ज्यादातक शो हाउसफुल रहे हैं, जिसके बाद अब वीकेंड पर भी फिल्म अच्छी खासी कमाई कर सकती है।

Mr. & Mrs. Mahi Box Office Collection Day 1: धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही (Ms. & Mrs. Mahi) बीते दिन शुक्रवार 31 मई 2024 को बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। फिल्म के ट्रेलर रिलीज के बाद से ही यह चर्चा का मुख्य बिंदू बनी हुई है। मूवी के गाने भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं। इस बीच रिलीज के बाद से ही फिल्म को भी फैंस के अच्छे रिव्यू मिल रहे हैं। बॉलीवुड स्टार्स जाह्नवी कपूर और राजकुमार राव की मूवी मिस्टर एंड मिसेज माही ने पहले दिन अच्छी खासी कमाई कर ली है। इस फिल्म के ज्यादातर शो हाउसफुल रहे हैं।

End of Feed