फिल्म को 'सिनेमा लवर्स डे' पर 99 की टिकट प्राइज का भी जिसके बाद अब वीकेंड पर भी फिल्म अच्छी खासी कमाई कर सकती है। फिल्म को दर्शकों के अच्छे रिव्यू मिल रहे हैं। आइए इसके पहले दिन के कलेक्शन पर एक नजर डालते हैं।
मिस्टर एंड मिसेज माही ने पहले दिन किया इतना कलेक्शन
जाह्नवी कपूर और राजकुमार राव की फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही (Mr. & Mrs Mahi Box Office) ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 7 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि वीकेंड पर फिल्म की कमाई और भी बढ़ सकती है। फिल्म को दर्शकों के अच्छे रिव्यू मिल रहे हैं मूवी में राजकुमार राव और जाह्नवी कपूर की कैमिस्ट्री भी पसंद आ रही है।
