Mr And Mrs Mahi Box Office Collection Day 8: मिस्टर एंड मिसेज माही एक ऐसी फिल्म बस गई है, जिसके बारे में सब जानते हुए भी दर्शक इसे देखने जा रहे हैं। क्योंकि फिल्म की कहानी, इसके गाने और एक्टर्स की परफॉर्मेंस सब ऑन पाइंट नजर आ रहा है। बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) और एक्टर राजुकमार राव (Rajkumar Rao) की फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही (Mr. and Mrs. Mahi) को रिलीज हुए अब 8 दिन पूरे हो गए हैं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी औसत प्रदर्शन किया है। फिल्म में जिसतरह से एक मिडिल क्लास घर और क्रिकेट की कहानी की एक साथ जोड़ा गया है, वह तारीफ के काबिल है।
Mr and Mrs Mahi Box Office Collection Day 8
यह भी पढ़ें- बॉम्बे हाई कोर्ट ने Hamare Baraah के मेकर्स को दी बड़ी राहत, दो कट्स के बाद रिलीज कर सकते हैं फिल्म
मूवी में एक पति पत्नी के रिलेशन से लेकर एक बाप बेटे के रिश्ते पर भी रौशनी डाली गई है। वहीं फिल्म के बॉक्स ऑफिस आंकड़ों की बात करें तो यह ज्यादा खास नहीं रहे हैं। आइए अब इसके आठवें दिन को बॉक्स ऑफिस पर नजर डालते हैं।
आठवें दिन Mr & Mrs Mahi ने किया इतना कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही ने आठवें दिन 1.30 करोड़ का ही कलेक्शन किया है। जिसके बाद अब फिल्म का टोटल कलेक्शन भी 25 करोड़ के पार चला गया है। फिल्म को टोटल 40 करोड़ के बजट पर बनाया गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि पहले वीकेंड के बाद फिल्म की कमाई 30 करोड़ के पार चली जाएगी। फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर दर्शकों का रिस्पॉन्स अभी तक पॉजिटिव ही रहा है।
