बॉलीवुड

बॉम्बे हाई कोर्ट ने Hamare Baraah के मेकर्स को दी बड़ी राहत, दो कट्स के बाद रिलीज कर सकते हैं फिल्म

Hamare Baraah Controversy: अन्नू कपूर की फिल्म हमारे बारह सिनेमाघरों में रिलीज होने से पहले ही विवादों में फंस गई है। बॉम्बे हाईकोर्ट ने फिल्म की रिलीज डेट को 14 जून तक के लिए टाल दिया था। ये फिल्म पहले 7 जून को रिलीज होने वाली थी। अब इस फिल्म पर बॉम्बे हाई कोर्ट ने नया अपडेट दिया है।

Image

Hamara Baraah (credit Pic: Instagram)

Hamare Baraah Controversy: अन्नू कपूर (Annu Kapoor) की फिल्म 'हमारे बारह' को लेकर विवाद हो रहा है। फिल्म को लेकर दावा किया जा रहा है कि इस वजह से दंगे भड़क सकते हैं। फिल्म में एक विशेष संगठन के बारे में दिखाया गया है। फिल्म के बढ़ते विवाद को देखते हुए बॉम्बे हाईकोर्ट ने फिल्म की रिलीज डेट को टाल दिया था। पहले ये फिल्म 7 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी। कोर्ट ने इस मामले में सुनवाई करते हुए कहा कि मेकर्स को रिलीज से पहले 2 कट लगाने होंगे। इसके बाद फिल्म को रिलीज कर सकते हैं।

फिल्म के मेकर्स ने वीडियो शेयर कर इसकी जानकारी दी है। मेकर्स ने वीडियो में दर्शकों को आश्वासन दिया है कि इसमें किसी भी धर्म के लोगों को आहत नहीं किया गया है। आप इस फिल्म को परिवार के साथ देख सकते हैं। हम इस फिल्म को जल्द सिनेमाघरों में लेकर आएंगे। इस पूरे विवाद के बीच कर्नाटक सरकार ने फिल्म पर रोक लगा दी है।

हमारे बारह जल्द होगी सिनेमाघरों में रिलीज

कर्नाटक सरफार ने फिल्म हमारे बारह के रिलीज पर रोक लगा दी है। सरकार का मानना है कि इस फिल्म की वजह से माहौल खराब हो सकता है। अल्पसंख्यक संगठनों ने सरकार से इस मूवी को बैन करने की मांग की थी जिसके बाद कर्नाटक सरकार ने ये फैसला लिया है।

मेकर्स को मिली धमकियां

हमारे बारह के ट्रेलर रिलीज के बाद से ही मेकर्स को धमकियां मिल रही है। अन्नू कपूर ने बताया कि उन्होंने इस मामले में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से भी बात की है। फिल्म में विशेष धर्म की कहानी को दिखाया गया है जिसमें महिलाओं पर धर्म की आड़ में अत्यचार होते हुए दिखाया गया और उन पर बच्चा पैदा करने का दबाव बनाया जाता है।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article