बॉक्स ऑफिस

Munjya Box Office Day 2: दर्शकों पर छाया मुंज्या का जादू, दूसरे दिन फिल्म ने की छप्पड़ फाड़ कमाई

Munjya Box Office collection Day 2: मुंज्या फिल्म पूणे और महाराष्ट्र के कोंकण क्षेत्र में सेट, मुंज्या भारतीय विश्वास और सांस्कृतिक व्यवस्था की दुनिया से एक पौराणिक प्राणी की कहानी है। फिल्म को दर्शकों से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। आइए अब इसके दूसरे दिन के कलेक्शन पर नजर डालें ।

Image

Munjya Box Office collection Day 2

Munjya Box Office collection Day 2: शरवरी वाघ और अभय वर्मा स्टारर मुंज्या ने शुक्रवार को सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। फिल्म को चारों तरफ से अच्छे से रिव्यू मिल रहे हैं। बता दें कि इस फिल्म को दर्शकों से भी काफी अच्छा रिस्पॉन्स देखने को मिल रहा है। जिसके चलते अपने पहले दिन फिल्म ने करीब 4 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। अब हॉरर-कॉमेडी ने भारत में शनिवार को बेहतर प्रदर्शन किया। सेकनिलक.कॉम के अनुसार, फिल्म ने दूसरे दिन करीब ₹7 करोड़ की कमाई की है। आइए फिल्म के दूसरे दिन के कलेक्शन पर एक नजर डालते हैं।

रिलीज के पहले दिन फिल्म ने ₹4 करोड़ कमाए। शुरुआती अनुमानों के अनुसार, फिल्म ने दूसरे दिन भारत में ₹6.75 करोड़ की कमाई की। जिसके बाद अब तक फिल्म ने लगभग ₹10.75 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। शनिवार को मुंज्या की हिंदी ऑक्यूपेंसी 30.99 प्रतिशत रही है।

मुंज्या एक हॉरर-कॉमेडी है जो पुणे और कोंकण क्षेत्र पर आधारित है। शर्वरी और अभय के अलावा, फिल्म में मोना सिंह भी मुख्य भूमिका में हैं। यह उसी नाम के पौराणिक प्राणी की कहानी है जो अभय द्वारा निभाए गए बिट्टू के जीवन में कहर बरपाता है। यह फिल्म पूणे और महाराष्ट्र के कोंकण क्षेत्र में सेट, मुंज्या भारतीय विश्वास और सांस्कृतिक व्यवस्था की दुनिया से एक पौराणिक प्राणी की कहानी है। फिल्म में, यह जीव बिट्टू के जीवन में तबाही मचाता है, जिसका किरदार द फैमिली मैन फेम अभय वर्मा ने निभाया है। मोना ने पम्मी का किरदार निभाया है, जो एक अकेली कामकाजी माँ है। मराठी लोककथाओं पर आधारित यह फिल्म कथित तौर पर मैडॉक फिल्म्स की हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स, स्त्री, रूहीऔर भेड़िया पर आधारित है।

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article