Mr. and Mrs. Box Office Collection Day 10: मिस्टर एंड मिसेज माही (Mr. and Mrs. Mahi) को रिलीज हुए 10 दिन पूरे हो गए हैं। स्पोर्ट्स-रोमांस मूवी मिस्टर एंड मिसेज माही को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म को जाह्नवी कपूर-राजकुमार राव की सदी हुई एक्टिंग और एक इमोशनल कहानी की वजह से खूब पसंद किया जा रहा है। बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने फिल्म में अपनी परफॉर्मेंस से दर्शकों को हैरान कर दिया है। इस फिल्म को धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनाया गया है और एक्टर राजकुमार राव (Rajkumar Rao) ने फिल्म में अपनी एक्टिंग से जान फूंक दी है। मिस्टर एंड मिसेज माही (Mr. and Mrs. Mahi Box Office) बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है।
Mr and Mrs Mahi box office collection day 10
यह भी पढ़ें- Munjya Box office collection Day 3: शरवरी की हॉरर कॉमेडी को मिला लोगों का प्यार, 3 दिनों की कमाई देख खुश हुए निर्माता
फिल्म अब 30 करोड़ क्लब में भी शामिल हो गई है। 40 करोड़ के बजट पर बनी यह फिल्म थीमी रफ्तार पर कलेक्शन कर रही है। आइए यहां 10वें दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।
10वें दिन मिस्टर एंड मिसेज माही ने की इतनी कमाई
जाह्नवी और राजकुमार राव की फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही ने 10वें दिन 2.15 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। जिसके साथ ही फिल्म को टोटल कलेक्शन भी 30.5 करोड़ तक पहुंच गया है। श्रीकांत के बाद अब राजकुमार राव की यह फिल्म उनकी इस साल की दूसरी हिट साबित हो सकती है। हालांकि अभी फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अपने कलेक्शन में रफ्तार पकड़ने की जरूरत है।
वहीं अगर जाह्नवी कपूर की बात करें तो वह फिल्म उलझ में नजर आने वाली हैं, जो अगले महीने की बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है। इस फिल्म से भी दर्शकों को काफी उम्मीदे हैं।
