Mr and Mrs Mahi Box Office Collection Day 11: बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव (Rajkummar Rao) और जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) की फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' (Mr And Mrs Mahi) 11 दिनों के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई है। फिल्म क्रिटिक्स और ऑडियंस की ओर मिले शानदार रिव्यू का 'मिस्टर एंड मिसेज माही' को फायदा हुआ है। शुरुआत में फिल्म का कलेक्शन देखने के बाद लग रहा था कि ये 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा बड़ी आसानी से पार कर लेगी लेकिन 11वें दिन राजकुमार राव स्टारर के कलेक्शन में भारी गिरावट देखने को मिली है। आइए देखें फिल्म ने 11वें दिन कितने करोड़ रुपये कमाए हैं।
Sacnilk.com के शुरुआत अनुमानों के अनुसार राजकुमार राव (Rajkummar Rao) और जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) की फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' (Mr And Mrs Mahi) ने 11वें दिन बॉक्स ऑफिस पर केवल 0.9 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। फिल्म की कमाई देख निर्माताओं ने अपना सर पकड़ लिया है। यह फिल्म अब तक 30.8 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है।
इस फिल्म का निर्देशन शरण शर्मा ने किया था। 31 मई के दिन राजकुमार राव और जान्हवी कपूर स्टारर ने सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। हालंकि बीते वीकेंड में शरवरी की हॉरर कॉमेडी 'मुन्ज्या' रिलीज होने से 'मिस्टर और मिसेज माही' के कलेक्शन पर काफी असर पड़ा है। इस हफ्ते कार्तिक आर्यन की 'चंदू चैंपियन' भी रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के दस्तक देने के बाद 'मिस्टर और मिसेज माही' के कलेक्शन में और भी गिरावट देखने को मिल सकती है।
