Mirzapur The Movie Twitter Review: बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) की ‘मिर्जापुर द मूवी (Mirzapur The Movie)’ लंबे समय के बाद बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। फिल्म ने रिलीज होते ही धमाल मचा दिया है। फिल्म में पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) एक बार फिर कालीन भैया के किरदार में नजर आ रहे हैं, वहीं अली फजल (Ali Fazal) गुड्डू पंडित के रोल में वापसी कर रहे हैं। अब फिल्म देखने के बाद लोगों ने रिव्यू करना शुरू कर दिया है। सोशल मीडिया पर लोग फिल्म की तारीफ करते दिखाई दिए, तो कुछ लोगों को कभी भी नजर आईं। तो चलिए जानते हैं फिल्म को देखने के बाद लोग क्या लिख रहे हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:Mirzapur The Movie First Review: कालीन भैया और गुड्डू पंडित का दिखा भौकाल, साबित होगी ब्लॉकबस्टर
'मिर्जापुर द मूवी' पर लोगों ने लुटाया प्यार
फिल्म मिर्जापुर द मूवी को लेकर सोशल मीडिया पर दर्शकों का रिएक्शन लगातार सामने आ रहा है। कोई फिल्म के धांसू एक्शन सीन्स की जमकर तारीफ कर रहा है, तो कुछ लोगों को कहानी और दूसरे पहलुओं में कमियां नजर आईं। वहीं, कई फैंस ऐसे भी हैं जो फिल्म के भौकाल और दमदार किरदारों के पूरी तरह कायल हो गए हैं। सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स का कहना है कि फिल्म में मिर्जापुर वाली वही पुराना जोश और दबदबा देखने को मिलता है, जो फैंस को पसंद आता है। खासकर एक्शन और स्क्रीन पर दिखने वाले दमदार सीन्स की तारीफ ज्यादा हो रही है। हालांकि, हर किसी का रिएक्शन एक जैसा नहीं है और कुछ दर्शक फिल्म को लेकर अपनी नाराजगी भी जाहिर कर रहे हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:Mirzapur 1st Review: गैंगस्टर वाइब बढ़ाएगी दिलों की धड़कन
ये स्टार्स आ रहे हैं नजर
फिल्म में पंकज त्रिपाठी के साथ अली फजल, रवि किशन (Ravi Kishan), जितेंद्र कुमार (Jitendra Kumar), अभिषेक बनर्जी (Abhishek Banerjee), मोहित मलिक (Mohit Malik), राजेश तैलंग (Rajesh Tailang), रसिका दुग्गल (Rasika Dugal) और दूसरे कलाकार भी अहम रोल में हैं। फिल्म मिर्जापुर द मूवी को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
