Merry Christmas Box Office Collection Day 6: कैटरीना की ‘मेरी क्रिसमस’ हुई फुस्स, 1 करोड़ से भी नीचे गिरी मूवी की कमाई

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jan 18, 2024, 10:29 AM IST

Merry Christmas Box Office Collection Day 6: बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ की फिल्म मेरी क्रिसमस ने रिलीज के कुछ दिनों बाद ही बॉक्स ऑफिस पर सिमटना शुरू कर दिया है। फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अब 1 करोड़ के भी नीचे गिर गया है। आइए इन आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

Merry Christmas Box Office Collection Day 6 : बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ की फिल्म मेरी क्रिसमस ने सोशल मीडिया पर काफी बज बनाया हुआ है। फिल्म का ट्रेलर भी दर्शकों को काफी पसंद आया था। अंधाधुंध और बदलापुर जैसी फिल्में बनाने वाले डायरेक्टर श्रीराम राघवन ने ही मेरी क्रिसमस का निर्देशन किया है। फिल्म को एक जबरदस्त क्राइम-थ्रिलर बताया जा रहा है, जिसने दर्शकों को सीट पर बैठे रहने पर मजबूर कर दिया है। हालांकि फिल्म को मिक्स रिव्यू भी मिल रहे हैं। कई लोगों का मानना है कि फिल्म काफी स्लो है और पहला हाफ बोरिंग भी लगने लगता है। अगर आपको ऐसी फिल्में पसंद हैं जिसमें हर कुछ समय बाद तगड़े मोड़ आते है और कहानी तुरंत बदलती रहती है, तो मेरी क्रिसमस आपको बोरिंग लग सकती है।

End of Feed