HanuMan Box Office Collection Day 5 Early Trends: तेजा सज्जा की फिल्म हनुमान (HanuMan Box Office) ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। फिल्म ने बड़े पर्दे पर दर्शकों को अपनी ओर खींच लिया है। फिल्म हनुमान ने बॉक्स ऑफिस पर साल 2024 की दमदार शुरुआत कर दी है। फिल्म को लेकर कई बातें सामने आ रही हैं, सबसे पहले हनुमान को एक पैन इंडिया धमाकेदार फिल्म बताया जा रहा है, जिसे देशभर की जनता से काफी प्यार मिल रहा है। नॉर्थ इंडिया में भी फिल्म जबरदस्त कलेक्शन कर रही है। फिल्म में तेजा सज्जा की एक्टिंग और जबरदस्त एक्शन सीन की चर्चा हो रही है। हनुमान को सिर्फ 20 करोड़ के बजट पर बनाया गया है।
बावजूद इसके फिल्म के दमदार कलेक्शन ने अपने बजट से तीगुनी कमाई सिर्फ 5 दिनों के अंदर ही कर ली है। जिसके बाद यह साफ हो गया है कि हनुमान फिल्म साल 2024 को पहली इंडियन ब्लॉकबस्टर साबित होने वाली है। आइए फिल्म के पांचवे दिन के कलेक्शन पर एक नजर डालते हैं।
HanuMan BO Collection: 5वें दिन हुई इतनी कमाई
Sacnilk इंडिया की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट के अनुसार तेजा सज्जा की हनुमान ने बॉक्स ऑफिस पर पांचवे दिन 12.50 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। यह आंकड़ें इंडिया बॉक्स ऑफिल नेट के हैं, जिसमें सभी भाषाओं का कलेक्शन जोड़ा गया है। वहीं अगर फिल्म के टोटल कलेक्शन की बात करें तो यह 68 करोड़ तक पहुंच गया है। फिल्म हनुमान के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर दूसरे वीकेंड पर और भी जबरदस्त उछाल देखने को मिल सकता है।
