HanuMan Box Office Collection Day 6: साउथ इंडिया की लॉ बजट फिल्म हनुमान ने बॉक्स ऑफिस (Hanuman Box Office) पर कहर मचा दिया है। तेजा सज्जा की फिल्म हनुमान को बड़े पर्दे पर काफी कामयाबी मिल रही है। फिल्म के जबरदस्त एक्शन और कहानी ने दर्शकों को अपनी ओर खींच लिया है। फिल्म हनुमान को सिर्फ इंडिया में ही नहीं बल्कि वर्ल्डवाइड भी काफी प्यार मिल रहा है। फिल्म को सोशल मीडिया पर भी काफी बज बना हुआ है। हनुमान को एक पैन इंडिया फिल्म के तौर पर प्रमोट किया जा रहा था, ट्रेलर लॉन्च के बाद से ही इससे फैंस को काफी उम्मीदें थीं। साउथ के साथ ही फिल्म हनुमान को नॉर्थ इंडिया में भी काफी प्यार मिल रहा है।
फिल्म में तेजा सज्जा की एक्टिंग और जबरदस्त एक्शन सीन की चर्चा हो रही है। हनुमान को सिर्फ 20 करोड़ के बजट पर बनाया गया है। फिल्म हनुमान ने अपने बजट से कई गुना ज्यादा कमाई कर ली है। आइए फिल्म के छठवें दिन के कलेक्शन पर एक नजर डालते हैं।
HanuMan ने 5वें दिन किया इतना कलेक्शन
Sacnilk इंडिया की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट के अनुसार तेजा सज्जा की हनुमान (HanuMan) ने इंडिया बॉक्स ऑफिस नेट पर छठवें दिन 8 से 9 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। वहीं अगर फिल्म के टोटल कलेक्शन की बात करें तो यह 75-78 करोड़ तक पहुंच गया है। फिल्म हनुमान ने वर्ल्डवाइड भी जबरदस्त कमाई की है। फिल्म का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 125 करोड़ तक पहुंच गया है। हनुमान साल 2024 की बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हो गई है।
