Merry Christmas Box Office Collection Day 5: श्रीराम राघवन का हुआ भारी नुकसान, 5वें दिन 'मेरी क्रिसमस' ने की इतनी कमाई

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jan 17, 2024, 08:19 AM IST

Merry Christmas Box Office Collection Day 5 Early Estimates: बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति की फिल्म मेरी क्रिसमस को रिलीज हुए अब 5 दिन पूरे हो गए हैं। इस बीच फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कछुए की रफ्तार में नजर आ रही है। आइए फिल्म के कलेक्शन के आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

Merry Christmas Box Office Collection Day 5 Early Estimates: बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ की जोड़ी साउथ एक्टर विजय सेतुपति संग पहली बार नजर आ रही है। विजय और कैटरीना की मेरी क्रिसमस में कास्टिंग को लेकर भी काफी सवाल उठे हैं। फिल्म की रिलीज से पहले कैटरीना और विजय की एक साथ कास्टिंग लोगों को काफी अजीब लग रही थी। हालांकि मूवी के ट्रेलर के रिलीज के बाद से ही यह साफ हो गया था कि कैटरीना और विजय एक साथ काफी अच्छे लग रहे हैं। दोनों की कैमिस्ट्री काफी पसंद की जा रही है। बड़े पर्दे पर रिलीज के बाद से ही फिल्म मेरी क्रिसमस को लेकर चर्चा हो रही है। हालांकि फिल्म को दर्शक नहीं मिल पा रहे हैं। फिल्म को रिलीज हुए 5 दिन पूरे हो गए हैं और अभी तक फिल्म का टोटल कलेक्शन 15 करोड़ के भी पार नहीं जा सका है।

End of Feed