बॉक्स ऑफिस

Merry Christmas Box Office Collection Day 4: सोमवार को धड़ाम से गिरी कैटरीना कैफ की 'मेरी क्रिसमस', फेल हुई विजय सेतुपति संग जोड़ी!

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jan 16, 2024, 10:55 AM IST

Merry Christmas Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) और साउथ एक्टर विजय सेतुपति की फिल्म मेरी क्रिसमस बॉक्स ऑफिस पर धीमी होती जा रही है। पहले सोमवार को तो फिल्म का कलेक्शन बेहद कम रहा है। आइए इन आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

Image

Merry Christmas Box Office Collection Day 4

Merry Christmas Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) और साउथ एक्टर विजय सेतुपति की फिल्म मेरी क्रिसमस बॉक्स ऑफिस पर रिलीज कर दी गई है। श्रीराम राघवन के निर्देशन में बनी इस फिल्म को एक जबरदस्त क्राइम थ्रिलर बताया जा रहा है। फिल्म में कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति की लाजवाब एक्टिंग की भी जमकर तारीफ हो रही है। मेरी क्रिसमस को कैटरीना कैफ के करियर की अब तक की बेस्ट परफॉर्मेंस बताया जा रहा है। फिल्म में कैटरीना के काम की काफी चर्चा हो रही है। इस बीच बॉक्स ऑफिस पर फिल्म रेंगती हुई दिख रही है। फिल्म मेरी क्रिसमस को बड़े पर्दे पर ज्यादा सफलता मिलती नहीं दिख रही है। इसका एक कारण फिल्म को धीमी गति भी बताई जा रही है।

कई लोगों का मानना है कि फिल्म काफी स्लो है। मूवी को देखने के लिए आपके अंदर धैर्य होना काफी जरूरी है। बस यही वजह है कि फिल्म को ज्यादा दर्शक भी नहीं मिल पा रहे हैं। आइए अब मेरी क्रिसमस (Merry Christmas) के चौथे दिन के कलेक्शन पर एक नजर डालते हैं।

मेरी क्रिसमस ने चौथे दिन की इतनी कमाई

Sacnilk इंडिया की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट के अनुसार कैटरीना कैफ-विजय सेतुपति स्टारर मेरी क्रिसमस (Merry Christmas) ने पहले सोमवार को 1.65 करोड़ का कलेक्शन किया है। जिसके बाद फिल्म का टोटल कलेक्शन 13 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर हनुमान और गुंटूर कारम जैसी फिल्मों से भी भारी कॉम्पिटीशन मिल रहा है। यही वजह है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हल्की धीमी पड़ गई है।

माधव शर्मा
माधव शर्मा author

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली ... और देखें

End of Article