Mere Husband Ki Biwi Box office Day 1: 'छावा' के आगे टिक नहीं पाएगी अर्जुन-रकुल की फिल्म, कमाएगी इतने करोड़

Mere Husband Ki Biwi Box Office Collection Day 1: अर्जुन कपूर, रकुल प्रीत सिंह और भूमि पेडनेकर की नई रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'मेरे हस्बैंड की बीवी' (Mere Husband Ki Biwi) आज सिनेमाघरों में पहुंच चुकी है। ट्रेड रिपोर्ट्स जो सामने आई हैं उनके मुताबिक 'मेरे हस्बैंड की बीवी' का फर्स्ट डे कलेक्शन निराशाजनक ही रहेगा।

Mere Husband Ki Biwi Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) की साल 2025 में पहली फिल्म 'मेरे हस्बैंड की बीवी' (Mere Husband Ki Biwi) 21 फरवरी के दिन रिलीज कर दी गई है। कुछ दिनों पहले ही मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर जारी किया था, जिसे ऑडियंस का प्यार मिला। इस समय बॉक्स ऑफिस पर विक्की कौशल की 'छावा' ने कमाई के मामले में कोहराम मचाया हुआ है। ऐसे में अर्जुन कपूर की फिल्म 'मेरे हस्बैंड की बीवी' के लिए ओपनिंग डे पर धांसू कलेक्शन करना इतना आसान नहीं होगा। अब जो ट्रेड रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक 'मेरे हस्बैंड की बीवी' का पहले दिन का कलेक्शन कुछ खास नहीं रहने वाला है।

Mere Husband Ki Biwi Box Office Collection Day 1 Prediction

कुछ नहीं रहेगा 'मेरे हस्बैंड की बीवी' का ओपनिंग डे का कलेक्शन

एबीपी लाइव में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक मुदस्सर अजीज के निर्देशन में बनी फिल्म 'मेरे हसबैंड' की बीवी' पहले दिन केवल 1 से 2 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने में सफल रहेगी। फिल्मीबीट से बात करते हुए बिजनेस एक्सपर्ट रोहित जयसवाल ने कहा कि इस समय विक्की कौशल की 'छावा' का क्रेज ऑडियंस के अंदर है। इसके बाद यह अर्जुन कपूर स्टारर को लेकर यह संभावना है कि ये शुक्रवार को 1.25 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने में सफल रहे।

End of Feed