Chhaava Box Office Day 7: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के छावा उर्फ विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की हालिया रिलीज ऐतिहासिक ड्रामा छावा (Chhaava) पर जमकर कमाई कर रही है। फिल्म छावा को सिनेमाघरों में 7 दिन हो चुके हैं और अपने पहले हफ्ते में छावा ने कमाल करके दिखा दिया है। जहां नए साल से ही बड़े-बड़े स्टार्स की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर पानी मांगती दिखाई दे रही थीं, वहीं छावा ने पहले हफ्ते में ही 200 करोड़ क्लब में एंट्री मार ली है। 200 करोड़ क्लब में एंट्री मारने के बाद फिल्म छावा साल 2025 की पहली ब्लॉकबस्टर मूवी बन गई है।
अगर ट्रेड से सामने आ रही खबरों की मानें तो फिल्म छावा ने 7वें दिन अपने खाते में 22 करोड़ रुपये जोड़े हैं। इसी के साथ इसकी कुल कमाई 219.75 करोड़ रुपये बताई जा रही है। छावा से पहले किसी भी बॉलीवुड फिल्म ने इस साल पहले हफ्ते में 200 करोड़ क्लब में एंट्री नहीं मारी है। फिल्म छावा की सफलता बता रही है कि दर्शक विक्की कौशल और उनकी एक्टिंग के कायल हैं और अच्छे सिनेमा पर रुपये खर्च करने से पहले नहीं सोच रहे हैं। अगर फिल्म अच्छी होगी तो वो सिनेमाघरों का रुख जरूर करेंगे।
अगर फिल्म छावा के रिव्यू की बात करें तो क्रिटीक्स ने इसे विक्की कौशल की बेहतरीन परफॉर्मेंसेज में से एक बताया है। टाइम्स नाउ नवभारत के अनुसार, छावा ने छत्रपति संभाजी महाराज की कहानी को खूबसूरती से पेश किया है। विक्की कौशल ने भी छत्रपति संभाजी महाराज के किरदार को अच्छी तरह से जिया है। फिल्म का स्क्रीनप्ले कमाल का है, जो औरंगजेब के खूंखारपन को बखूबी पर्दे पर उतार पाता है। फिल्म में रश्मिका मंदाना और आशुतोष राणा जैसे कलाकार भी हैं, जिन्होंने अपने-अपने किरदारों को अच्छी तरह से निभाया है। वैसे आपको विक्की कौशल की छावा कैसी लगी, हमें कमेंट में जरूर बताएं।
