बॉक्स ऑफिस

Mere Husband Ki Biwi Box Office Day 1: पहले ही दिन मुंह के बल गिरी अर्जुन कपूर की फिल्म, देखे कमाई के आंकड़े

Mere Husband Ki Biwi Box Office Day 1: अर्जुन कपूर, रकुलप्रीत सिंह और भूमि पेडनेकर स्टारर फिल्म 'मेरे हसबैंड की बीवी' बड़े परदे पर रिलीज हो गई है। ऐसे में पहले दिन के आंकड़े सामने आ गए हैं जिसे देख मेकर्स भी अपना माथा पीट लेंगे। यहां जानिए फिल्म के पहले दिन की कमाई के आंकड़े।

Image

Mere Husband Ki Biwi Box Office Day 1

Mere Husband Ki Biwi Box Office Day 1: बॉलीवुड फिल्म 'मेरे हसबैंड की बीवी' कल यानी 21 फरवरी को बड़े परदे पर रिलीज हो गई है। ये एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है जिसमें अर्जुन कपूर के साथ-साथ रकुलप्रीत सिंह और भूमि पेडनेकर नजर आ रही हैं। स्टैंडअप कॉमेडियन हर्ष गुजराल भी इस फिल्म में साइड रोल निभाते हुए दिखाई दिए। इस बीच कुछ ही समय पहले फिल्म के पहले दिन के आंकड़े सामने आ गए हैं, जिसे देख हर कोई हैरान है। फिल्म ने पहले दिन कितने करोड़ की कमाई की है जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।

मुदस्सर अजीज द्वारा डायरेक्टेड फिल्म 'मेरे हसबैंड की बीवी' (Mere Husband Ki Biwi) को पहले दिन जनता से मिक्स रिस्पॉन्स मिला है। ट्रेलर दिखने में जितना मजेदार था फिल्म लोगों का दिल उतना नहीं जीत पाई। ओपनिंग डे पर फिल्म कुछ कमाल कमाई नहीं कर पाई जिसने मेकर्स को हैरत में डाल दिया है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 1.65 करोड़ की ओपनिंग की है। ऐसा लगता है कि 'मेरे हसबैंड की बीवी' जनता की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई। ऐसे में अब लीड कलाकारों के खाते में एक और फ्लॉप फिल्म लिख दी गई है।

इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' ताबतोड़ कमाई कर रही है। 7 दिनों के अंदर ही फिल्म ने 297 करोड़ की कमाई कर ली है। इसी के कारण अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) स्टारर फिल्म 'मेरे हसबैंड की बीवी' ने 'छावा' के सामने घुटने टेक दिए हैं। हालांकि क्या फिल्म वीकेंड का पूरा फायदा उठा पाएगी या नहीं देखना दिलचस्प होने वाला है। बता दें फिल्म 'मेरे हसबैंड की बीवी' को बनाने में कुल 60 करोड़ रुपए की लागत लगी है।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article