Mere Husband Ki Biwi Box Office Day 1: पहले ही दिन मुंह के बल गिरी अर्जुन कपूर की फिल्म, देखे कमाई के आंकड़े

Mere Husband Ki Biwi Box Office Day 1: अर्जुन कपूर, रकुलप्रीत सिंह और भूमि पेडनेकर स्टारर फिल्म 'मेरे हसबैंड की बीवी' बड़े परदे पर रिलीज हो गई है। ऐसे में पहले दिन के आंकड़े सामने आ गए हैं जिसे देख मेकर्स भी अपना माथा पीट लेंगे। यहां जानिए फिल्म के पहले दिन की कमाई के आंकड़े।

Mere Husband Ki Biwi Box Office Day 1: बॉलीवुड फिल्म 'मेरे हसबैंड की बीवी' कल यानी 21 फरवरी को बड़े परदे पर रिलीज हो गई है। ये एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है जिसमें अर्जुन कपूर के साथ-साथ रकुलप्रीत सिंह और भूमि पेडनेकर नजर आ रही हैं। स्टैंडअप कॉमेडियन हर्ष गुजराल भी इस फिल्म में साइड रोल निभाते हुए दिखाई दिए। इस बीच कुछ ही समय पहले फिल्म के पहले दिन के आंकड़े सामने आ गए हैं, जिसे देख हर कोई हैरान है। फिल्म ने पहले दिन कितने करोड़ की कमाई की है जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।

Mere Husband Ki Biwi Box Office Day 1

मुदस्सर अजीज द्वारा डायरेक्टेड फिल्म 'मेरे हसबैंड की बीवी' (Mere Husband Ki Biwi) को पहले दिन जनता से मिक्स रिस्पॉन्स मिला है। ट्रेलर दिखने में जितना मजेदार था फिल्म लोगों का दिल उतना नहीं जीत पाई। ओपनिंग डे पर फिल्म कुछ कमाल कमाई नहीं कर पाई जिसने मेकर्स को हैरत में डाल दिया है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 1.65 करोड़ की ओपनिंग की है। ऐसा लगता है कि 'मेरे हसबैंड की बीवी' जनता की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई। ऐसे में अब लीड कलाकारों के खाते में एक और फ्लॉप फिल्म लिख दी गई है।

End of Feed