Chhaava Collection Day 9: विक्की कौशल( Vicky Kaushal) -रश्मिका मंदाना( Rashmika Mandanna) की फिल्म छावा( Chhaava) थिएटर में 9 वें दिन भी पैर जमाए हुए है। इस साल की पहली बड़ी फिल्म कही जाने वाली छावा दर्शकों का दिल जीत रही है। जिस तरह से फिल्म ने पहले दिन धमाकेदार ओपनिंग की थी, अब 9 वें दिन भी इसका जलवा जारी है। छावा का असर यह है कि रिलीज होने वाली अन्य फिल्में कोई नहीं देख रहा है। वीकेंड पर थिएटर खासे भरे नजर आ रहे हैं। आइए आपको बताते हैं शनिवार को कितनी हुई फिल्म की कमाई
छावा का कुल कलेक्शन
छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित फिल्म 'छावा' ने दूसरे हफ़्ते में भी बॉक्स ऑफ़िस पर अपनी शानदार कमाई जारी रखी है। इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिलक के अनुसार, फिल्म ने अब तक 286.75 करोड़ रुपये की शानदार कमाई कर ली है। बॉक्स ऑफिस पर दूसरे शनिवार को छावा ने शानदार कलेक्शन किया, जिसने 44 करोड़ रुपये कमाए और फिल्म का कुल कलेक्शन 286.75 करोड़ रुपये तक पहुंचा दिया है। इसी तरह से दर्शकों के बीच फिल्म का क्रेज रहा तो संडे के कलेक्शन में फिल्म 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी।
मेरे हसबैन्ड की बीवी दूसरे दिन की कमाई
अर्जुन कपूर( Arjun Kapoor) -रकुल प्रीत सिंह( Rakul Preet Singh) -भूमि पेड़नेकर( Bhumi Pednekar) की फिल्म 'मेरे हसबैन्ड की बीवी' को रिलीज हुए दो दिन हो गए हैं, लेकिन छावा के आगे ये फिल्म टिक नहीं पाई। इस कॉमेडी फिल्म ने दूसरे दिन केवल 1.65 करोड़ का कलेक्शन किया, फिल्म का कुल कलेक्शन 3.15 करोड़ हो गया है। छावा के कारण इस कॉमेडी फिल्म को बेहद कम लोग देख रहे हैं, अगर ऐसा ही चलता है तो फिल्म कुछ ही आंकड़ों तक सिमट जाएगी।
