बॉक्स ऑफिस

Mere Husband Ki Biwi Box office Day 1: 'छावा' के आगे टिक नहीं पाएगी अर्जुन-रकुल की फिल्म, कमाएगी इतने करोड़

Mere Husband Ki Biwi Box Office Collection Day 1: अर्जुन कपूर, रकुल प्रीत सिंह और भूमि पेडनेकर की नई रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'मेरे हस्बैंड की बीवी' (Mere Husband Ki Biwi) आज सिनेमाघरों में पहुंच चुकी है। ट्रेड रिपोर्ट्स जो सामने आई हैं उनके मुताबिक 'मेरे हस्बैंड की बीवी' का फर्स्ट डे कलेक्शन निराशाजनक ही रहेगा।

Image

Mere Husband Ki Biwi Box Office Collection Day 1 Prediction

Mere Husband Ki Biwi Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) की साल 2025 में पहली फिल्म 'मेरे हस्बैंड की बीवी' (Mere Husband Ki Biwi) 21 फरवरी के दिन रिलीज कर दी गई है। कुछ दिनों पहले ही मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर जारी किया था, जिसे ऑडियंस का प्यार मिला। इस समय बॉक्स ऑफिस पर विक्की कौशल की 'छावा' ने कमाई के मामले में कोहराम मचाया हुआ है। ऐसे में अर्जुन कपूर की फिल्म 'मेरे हस्बैंड की बीवी' के लिए ओपनिंग डे पर धांसू कलेक्शन करना इतना आसान नहीं होगा। अब जो ट्रेड रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक 'मेरे हस्बैंड की बीवी' का पहले दिन का कलेक्शन कुछ खास नहीं रहने वाला है।

कुछ नहीं रहेगा 'मेरे हस्बैंड की बीवी' का ओपनिंग डे का कलेक्शन

एबीपी लाइव में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक मुदस्सर अजीज के निर्देशन में बनी फिल्म 'मेरे हसबैंड' की बीवी' पहले दिन केवल 1 से 2 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने में सफल रहेगी। फिल्मीबीट से बात करते हुए बिजनेस एक्सपर्ट रोहित जयसवाल ने कहा कि इस समय विक्की कौशल की 'छावा' का क्रेज ऑडियंस के अंदर है। इसके बाद यह अर्जुन कपूर स्टारर को लेकर यह संभावना है कि ये शुक्रवार को 1.25 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने में सफल रहे।

अर्जुन कपूर के साथ फिल्म 'मेरे हस्बैंड की बीवी' में भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह लीड रोल में हैं। इस मूवी में स्टैंडअप हर्ष गुजराल भी बड़े परदे पर नजर आएंगी। इस रोमांटिक कॉमेडी को देखने के लिए ऑडियंस बेकरार तो है लेकिन 'छावा' के आगे बार-बार उनका मन बदल रहा है। वहीं दूसरी ओर फिल्म 'छावा' की बात करें तो यह बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होकर अभी भी धांसू कमाई कर रही है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article