Main Atal Hoon Box Office Collection Day 2: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की बायोपिक 'मैं अटल हूं' 19 जनवरी 2023 को बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। पंकज त्रिपाठी स्टारर इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत मिली है। पंकज त्रिपाठी की इस फिल्म की बीते काफी समय से चर्चा हो रही है। फिल्म की अनाउंसमेंट के बाद से भी फैंस अटल बिहारी वाजपेयी की बायोपिक को लेकर काफी एक्साइटेड नजर आ रहे थे। अब आखिरकार यह फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। हालांकि फिल्म की रिलीज के बाद से ही मूवी को बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता मिलती नजर नहीं आ रही है।
ओपनिंग डे पर फिल्म ने 1.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, जो फिल्म की बेहद धीमी रफ्तार को दिखा रहा है। हालांकि अब शनिवार की कमाई में बिल्कुल हल्का सा सुधार देखने को मिल रहा है। जिसके बाद मेकर्स शायद राहत की सांस ले सकते हैं। आइए दूसरे दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर एक नजर डालते हैं।
दूसरे दिन 'मैं अटल हूं' ने की इतनी कमाई
Sacnilk इंडिया की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट के अनुसार पंकज त्रिपाठी की फिल्म 'मैं अटल हूं' ने दूसरे दिन यानी शनिवार को 1.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। जिसके बाद फिल्म का टोटल कलेक्शन 2.95 करोड़ हो गया है। मेकर्स को उम्मीद है कि शायद फिल्म को वर्ल्ड आफ माउथ पब्लिसिटी का सहारा मिल सकता है।
