Maidaan Box office Day 1: अजय देवगन की स्पोर्ट्स ड्रामा पहले दिन होगी डब्बा गुल, कमाई होगी इतने करोड़

Ajay Devgn's Maidaan Box office collection day 1 Prediction: बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन की फिल्म 'मैदान' 11 अप्रैल के दिन रिलीज हो गई है। ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो यह फिल्म पहले दिन 4 करोड़ रुपये की कमाई करने में सफल हो सकती है। फिल्म की टक्कर 'बड़े मियां छोटे मियां' से हुई है।

Maidaan Box office collection day 1 Prediction: 11 अप्रैल यानी आज ईद के खास मौके पर सिनेमाघरों में अजय देवगन (Ajay Devgn) की 'मैदान' (Maidaan) और अक्षय कुमार-टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' ने दस्तक दे दी है। अजय देवगन की 'मैदान' जहां स्पोर्ट्स ड्रामा है, वहीं दूसरी ओर अक्षय कुमार की 'बड़े मियां छोटे मियां' एक हाई-ऑक्टेन एक्शन फिल्म है। अजय देवगन की 'मैदान' को हर तरफ से सराहना मिल रही है। फिल्म 'मैदान' में अजय देवगन भारत के सबसे प्रसिद्ध फुटबॉल कोचों में से एक सैयद अब्दुल रहीम की भूमिका निभा रहे हैं, जिन्होंने 1952 और 1962 के एशियाई खेलों में जूनियर टीमों को जीत दिलाई थी।

Ajay Devgn's Maidaan

सैकनिल्क एंटरटेनमेंट के अनुसार अजय देवगन की 'मैदान' ने पेड प्रीव्यू से लगभग दो करोड़ रुपये कमाए हैं। ट्रेड वेबसाइट के मुताबिक फिल्म 4 करोड़ रुपये कमा सकती है। बता दें महाराष्ट्र, बिहार, दिल्ली और राजस्थान जैसे राज्यों में इसकी अच्छी शुरुआत हुई है। वीकेंड में फिल्म के अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद है। 'बड़े मियां छोटे मियां' से टकराने से फिल्म 'मैदान' की कमाई पर काफी असर पड़ेगा।

End of Feed