Mahavatar Narsimha Box Office: आश्विन कुमार के निर्देशन में बनी पौराणिक एनिमेटेड फिल्म 'महावतार नरसिम्हा' (Mahavatar Narsimha) ने कमाई के मामले में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर हिस्ट्री क्रिएट कर दी है। इस मूवी की कमाई रुकने का नाम नहीं ले रही है। 'महावातर नरसिम्हा' को रिलीज हुए 17 दिन हो गए हैं। बीते दिन यानी रविवार को भी इस मूवी ने डबल डिजिट में कमाई कर मेकर्स को खुश कर दिया है। अब यह मूवी धीरे-धीरे 200 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने की ओर बढ़ रही है। आइए देखें इस मूवी का टोटल कलेक्शन कितना हुआ है।
Pic Credit: IMDb
200 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होगी 'महावातर नरसिम्हा'
ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो 'महावातर नरसिम्हा' ने रविवार के दिन 24 करोड़ रुपये कमाए हैं। 17 दिनों के अंदर यह मूवी 176.50 करोड़ रुपये का कारोबार करने में सफल रही है। आने वाले दिनों में भले ही फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिले लेकिन यह 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा बड़ी आसानी से पार कर लेगी।
दर्शकों ने 'महावातर नरसिम्हा' को खूब प्यार दिया है। दिलचस्प बात यह है कि इस वीकेंड में लोगों की बड़ी भीड़ ने 'महावातर नरसिम्हा' को देखने के लिए सिनेमाघरों में रुख किया। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस मूवी को बनाने में मेकर्स ने 15 करोड़ रुपये खर्च किए थे। होम्बले फिल्म्स के बैनर तले बनी फिल्म 'महावातर नरसिम्हा' ने साल 2025 में रिलीज हुई कई बड़े एक्टर्स की फिल्मों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। वैसे आपको यह मूवी कैसी लगी? इस बारे में अपनी राय कमेंट्स के जरिए जरूर दें
