Saiyaara Box Office Collection Day 25: मोहित सूरी के निर्देशन में बनी फिल्म 'सैयारा' 18 जुलाई को रिलीज हुई थी। 'सैयारा' से अहान पांडे ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपना धमाकेदार डेब्यू किया है। इस मूवी में मेकर्स ने अहान पांडे के अपोजिट अनीत पड्डा को कास्ट किया। अनीत पड्डा की बतौर लीड एक्ट्रेस यह पहली मूवी है। 'सैयारा' मूवी से बॉलीवुड की दुनिया में अहान पांडे और अनीत पड्डा को बड़ी पहचान मिली है। इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर भी कब्जा जमाया हुआ है। अब जाकर फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिल रही है। आइए देखें अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म ने कितने करोड़ की कमाई की है।
'सैयारा' के कलेक्शन में आई भारी गिरावट
Sacnilk ने अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म 'सैयारा' के अनुमानित आंकड़े साझा कर दिए हैं। इस मूवी ने सोमवार के दिन 1.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। 25 दिनों के अंदर फिल्म 'सैयारा' का कलेक्शन 319.85 करोड़ रुपये हो गया है। उम्मीद है कि ये मूवी 350 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने में सफल रहेगी। रविवार के दिन इस मूवी ने 4 करोड़ रुपये कमाए थे।
अहान पांडे और अनीत पड्डा के अलावा फिल्म 'सैयारा' में राजेश कुमार, वरुण बडोला, आलम खान, शान ग्रोवर और सिड मक्कड़ सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। 'सैयारा' ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इतनी तगड़ी कमाई कर इतिहास रच दिया है। यह मूवी हर गुजरते दिन के साथ नए-नए रिकार्ड्स तोड़ रही है। वैसे आपको यह मूवी कैसी लगी? इस बारे में आप हमें कमेंट्स के माध्यम से अपनी राय दे सकते हैं
