Saiyaara Box Office Collection Day 24: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस डायरेक्टर मोहित सूरी ने फिल्म 'सैयारा' (Saiyaara) का निर्देशन किया। इस मूवी से अहान पांडे ने एक्टिंग की दुनिया में अपनी शानदार शुरुआत की। फिल्म में अहान पांडे (Ahaan Panday) के अपोजिट एक्ट्रेस अनीत पड्डा (Aneet Padda) नजर आईं। बतौर लीड एक्ट्रेस अनीत पड्डा की यह पहली फिल्म है। अहान पांडे और अनीत पड्डा की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री लोगों को रिलीज के 24 दिन बाद भी पसंद आ रही है। आइए देखें अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म 'सैयारा' ने रविवार के दिन कितने करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
24 दिनों के बाद करोड़ों छाप रही है 'सैयारा'
ट्रैकिंग वेबसाइट Sacnilk के मुताबिक अहान पांडे और अनीत पड्डा की रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'सैयारा' ने रविवार को 3.75 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। चौथे वीकेंड में यह मूवी 6 करोड़ रुपये कमाने में सफल रही है। इस मूवी की टोटल कमाई अब 318 करोड़ रुपये हो गई है। निर्माताओं की 'सैयारा' की कमाई से तगड़ा प्रॉफिट हुआ है। इस मूवी को बनाने में 50 से 60 करोड़ रुपये के बीच का खर्च आया था।
इस मूवी में अहान पांडे ने कृष कपूर का किरदार निभाया और वाणी बत्रा के रूप में अनीत पड्डा नजर आईं। ऑडियंस ने इस मूवी को भरपूर प्यार दिया। 300 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने के बाद अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म 'सैयारा' साल 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है। इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर कई बड़े-बड़े स्टार्स की मूवीज के रिकार्ड्स को भी ध्वस्त कर दिया है।
