Loveyapa Box Office Collection: तीसरे दिन जुनैद-खुशी की 'लवयापा' ने हिमेश की 'बैडएस रवि कुमार' को चटाई धूल, देखें आंकड़े

Loveyapa Box Office Collection Day 3: बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता आमिर खान के बेटे जुनैद खान (Junaid Khan) की नई मूवी 'लवयापा' (Loveyapa) धीरे-धीरे ही सही लेकिन बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों रुपये की कमाई कर रही है। फिल्म ने रविवार को बॉक्स ऑफिस पर हिमेश रेशमिया की 'बैडएस रवि कुमार' को मात दे दी है।

Loveyapa Box Office Collection Day 3: बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस रहीं श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर (Khushi Kapoor) और आमिर खान के बेटे जुनैद खान (Junaid Khan) की नई रोमांटिक मूवी 'लवयापा' 7 फरवरी के दिन सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म क्रिटिक्स और ऑडियंस ने 'लवयापा' को देखने के बाद दोनों नए एक्टर्स की तारीफ की। जुनैद-खुशी की 'लवयापा' (Loveyapa) के साथ बॉक्स ऑफिस पर हिमेश रेशमिया की एक्शन थ्रिलर 'बैडएस रवि कुमार' भी रिलीज हुई थी। दोनों ही फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर तगड़ा क्लैश देखने को मिला। हैरानी की बात यह है कि रविवार के दिन जुनैद-खुशी की 'लवयापा' ने हिमेशा रेशमिया की 'बैडएस रवि कुमार' को मात दे दी है।

Badass Ravi Kumar Failed to Beat Loveyapa

'बैडएस रवि कुमार' से ज्यादा रहा 'लवयापा' का तीसरे दिन का कलेक्शन

Sacnilk की लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार जुनैद खान और खुशी कपूर की रोमांटिक मूवी 'लवयापा' ने तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 1.65 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। वहीं दूसरी ओर हिमेश रेशमिया की फिल्म 'बैडएस रवि कुमार' ने रविवार को कुल 1.17 करोड़ रुपये कमाए हैं। ऐसे में तीसरे दिन कमाई के मामले में जुनैद-खुशी की 'लवयापा' बॉक्स ऑफिस पर बाजी मारने में सफल रही। यह मूवी तीन दिनों में 4.45 करोड़ रुपये ही कमा पाई है।

End of Feed