बॉक्स ऑफिस

Badass Ravi Kumar Box Office Day 3: हिमेश रेशमिया स्टारर ने दर्ज कराई भारी गिरावट, कमाई रही इतने करोड़

Himesh Reshammiya's Badass Ravi Kumar Box Office Day 3: बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर सिंगर, म्यूजिक कंपोजर और एक्टर हिमेश रेशमिया (Himesh Reshammiya) की हालिया रिलीज हुई फिल्म 'बैडएस रवि कुमार' (Badass Ravi Kumar) के कलेक्शन में अब गिरावट ही देखने को मिली है। देखें फिल्म की तीन दिनों की पूरी कमाई।

Image

Himesh Reshammiya's Badass Ravi Kumar

Badass Ravikumar Box office collection day 3: हिमेश रेशमिया (Himesh Reshammiya) की एक्शन-थ्रिलर बेस्ड फिल्म 'बैडएस रवि कुमार' (Badass Ravi Kumar) ने 7 फरवरी एक दिन सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। इस मूवी ने रिलीज से पहले शानदार एडवांस बुकिंग दर्ज कराई थी। यही वजह थी कि 'बैडएड रवि कुमार' ने शुक्रवार के दिन 3 करोड़ रुपये से ज्यादा की ओपनिंग ली थी। ओपनिंग डे पर अच्छी कमाई करने के बाद से ही हिमेश रेशमिया स्टारर के कलेक्शन में बार-बार गिरावट ही देखने को मिल रही है। आइए देखें इस मूवी ने तीन दिनों में कितने करोड़ रुपये छाप लिए हैं।

शुरुआती वीकेंड में खास नहीं रही 'बैडएस रवि कुमार' की कमाई

Sacnilk के अर्ली एस्टिमेट्स के अनुसार रवि कुमार ने पहले धमाकेदार ओपनिंग ली थी। वहीं दूसरी दिन फिल्म के कलेक्शन में गिरावट देखने को मिली। इसके बाद तीसरे दिन यानी रविवार को हिमेश रेशमिया की 'बैडएस रवि कुमार' की कमाई एकदम पस्त पड़ गई। इस मूवी ने रविवार को केवल 1.17 करोड़ रुपये कमाए हैं। 'बैडएस रवि कुमार' शुरुआती वीकेंड में 5.92 करोड़ रुपये का बिजनेस करने में सफल रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म को बनाने में निर्माताओं ने 20 करोड़ रुपये खर्च किए थे।

कीथ गोम्स के निर्देशन में बनी फिल्म 'बैडएस रवि कुमार' का ओपनिंग कलेक्शन देखने के बाद उम्मीद थी कि यह पहले वीकेंड में ही अपने बजट को पार लेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। हर गुजरते दिन के साथ फिल्म के कलेक्शन में भारी गिरावट ही देखने को मिली है। हिमेश रेशमिया के अलावा इस मूवी में प्रभु देवा, कीर्ति कुल्हारी, जॉनी लीवर, संजय मिश्रा, सनी लियोनी और मनीष वाधवा सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में मोजूद हैं। इस मूवी में हिमेश रेशमिया का एक्शन अवतार देखने को मिला है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article