'लोका: चैप्टर 1' ने तोड़ा 'मंजुम्मेल बॉयज' का रिकॉर्ड, बन गई सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मलयालम फिल्म

  • Authored by: अभय
  • Updated Sep 30, 2025, 02:11 PM IST

Lokah Chapter 1 Break Record: साउथ एक्ट्रेस कल्याणी प्रियदर्शन (Kalyani Priyadarshan) की धांसू फिल्म लोका: चैप्टर 1 (Lokah: Chapter 1) ने बॉक्स ऑफिस पर एक और नया रिकॉर्ड बना दिया है। फिल्म लोका: चैप्टर 1 अब तक की मलयालम सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।

Lokah Chapter 1 Break Record: बॉलीवुड के साथ-साथ साउथ की फिल्में भी बड़े पर्दे पर गदर काट रही हैं। इन दिनों सबसे ज्यादा चर्चा फिल्म लोका: चैप्टर 1 (Lokah: Chapter 1) की है। फिल्म लोका: चैप्टर 1 ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रखा है। फिल्म लोका: चैप्टर 1 पहले दिन से जमकर कमाई करती नजर आ रही है। कल्याणी प्रियदर्शन (Kalyani Priyadarshan) की लीड रोल वाली इस फिल्म ने अब बॉक्स ऑफिस पर नया रिकॉर्ड बना दिया है। फिल्म लोका: चैप्टर 1 मलयालम सिनेमा की अब तक की सबसे बड़ी हिट बन चुकी है, जो फिल्म मंजुम्मेल बॉयज (Manjummel Boys) को पछाड़कर नंबर 1 पर काबिज हो गई। तो चलिए जानते हैं फिल्म ने कितने करोड़ रुपये कमा लिए हैं।

Lokah Chapter 1 Break Record

Image Source: IMDb

'लोका: चैप्टर 1' ने तोड़ा रिकॉर्ड

डायरेक्टर नंदा किशोर (Nanda Kishore) के निर्देशन में बनी फिल्म लोका: चैप्टर 1 एक बार फिर खबरों में आ गई है। फिल्म लोका: चैप्टर 1 ने एक और बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड बना दिया है जिसने सबको हैरान कर दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक लोका: चैप्टर 1 मलयालम सिनेमा की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। फिल्म ने इंडिया में 170.25 करोड़ रुपये कलेक्शन किया है, जो फिल्म मंजुम्मेल बॉयज के कलेक्शन 168.25 करोड़ रुपये से काफी ज्यादा है। तो चलिए एक नजर डालते हैं टॉप 10 मलयालम फिल्मों के बारे में जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर गदर काटा है।

End of Feed