L2 Empuraan Box Office Collection Day 6: 100 करोड़ी बनने के करीब पहुंची मोहनलाल की 'एल 2 एम्पुरान', जानें 6वें दिन कितनी हुई कमाई

L2 Empuraan Box Office Collection Day 6: मोहनलाल की एल 2 एम्पुरान बॉक्स ऑफिस पर दमदार कमाई कर रही है। इस फिल्म को फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सलमान खान की फिल्म सिकंदर को टक्कर दे रही है। आइए जानते है कि फिल्म ने 6वें दिन कितने करोड़ की कमाई की है।

L2 Empuraan Box Office Collection Day 6: मोहनलाल और पृथ्वीराज सुकुमारन की मलयालम एक्शन थ्रिलर फिल्म की एल 2 एम्पुरान 27 मार्च को रिलीज हुई है। इस फिल्म को फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इस फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर सलमान खान की फिल्म सिकंदर से टक्कर हो रही है। अब ये फिल्म जल्द ही 100 करोड़ का आकंड़ा पार करने वाली है। आइए जानते हैं कि फिल्म ने 6वें दिन कितने करोड़ की कमाई की है।

L2 Empuraan

L2 Empuraan

एल 2 एम्पुरान फिल्म टिकट खिड़कियों पर धूम मचा रही है, लेकिन 6वें दिन L2 Empuraan की बॉक्स ऑफिस पर थोड़ी गिरावट देखी गई है। बता दें इस फिल्म ने 6वें दिन 10 करोड़ रुपये से कम का कलेक्शन किया। फिल्म धीरे-धीरे टिकट खिड़कियों पर बढ़ रही है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने 6वें दिन 9 करोड़ रुपए की कमाए की है। एल2 एम्पुरान का नेट कलेक्शन 79.15 करोड़ रुपए है। मंगलवार को फिल्म की कुल 51.35 प्रतिशत मलयालम ऑक्यूपेंसी रही, 12.28 प्रतिशत तेलुगु ऑक्यूपेंसी, 17.46 प्रतिशत तमिल ऑक्यूपेंसी और 9.04 प्रतिशत हिंदी ऑक्यूपेंसी रही। सुबह के शो में मलयालम ऑक्यूपेंसी 39.21 प्रतिशत, दोपहर के शो में 52.01 प्रतिशत, शाम के शो में 57.00 प्रतिशत और रात के शो में 57.16 प्रतिशत रही। फिल्म कुछ ही दिनों में 100 करोड़ का आकंड़ा पार कर लेगी। यह मलयालम फिल्म 180 करोड़ रुपये के बजट पर बनी थी।

End of Feed