बॉक्स ऑफिस

Sikandar Box Office Collection: तीसरे दिन फुस्स हुई सलमान खान की 'सिकंदर', कमाए इतने करोड़ रुपये

  • Authored by: अभय
  • Updated Apr 2, 2025, 08:58 AM IST

Sikandar Box Office Collection Day 3 Early Estimate: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) और साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की फिल्म 'सिकंदर (Sikandar)' की कमाई के नए आंकड़े सामने आ गए है। तो चलिए जानते है फिल्म 'सिकंदर' ने तीसरे बॉक्स ऑफिस पर इतने करोड़ रुपये कमाए है।

Image

Sikandar Box Office Collection Day 3 Early Estimate

Sikandar Box Office Collection Day 3 Early Estimate: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की लीड रोल वाली फिल्म 'सिकंदर (Sikandar)' रिलीज होने के बाद से अपनी कमाई को लेकर चर्चा में बनी हुई है। फिल्म 'सिकंदर' की पहले दिन की कमाई उम्मीद से काफी कम रही, तो वहीं ईद के दिन भी भाईजान कोई कमाल नहीं दिखा पाए। अब सलमान खान की फिल्म सिकंदर को रिलीज हुए तीन दिन पूरे हो गए है। अब भी फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिल रही है। तो चलिए जानते हैं सलमान खान की फिल्म सिकंदर ने तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया है।

तीसरे दिन सिकंदर की कमाई में आई गिरावट

सलमान खान और रश्मिका मंदाना की फिल्म सिकंदर को रिलीज हुए 3 दिन पूरे हो गए है। लेकिन अब भी फिल्म सिकंदर की कमाई में कोई खास सुधार देखने को नहीं मिल रहा है। सलमान खान की फिल्म अभी भी बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष करती दिखी। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ ने तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 19.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने वाली है। आपको बता दें कि फिल्म सिकंदर की कमाई का ये आंकड़ा अभी अनुमानित है, असल आंकड़ों में बदलाव देखने को मिल सकता है।

इस दिन रिलीज हुई थी 'सिकंदर'

सलमान खान की फिल्म सिकंदर बॉक्स ऑफिस पर 30 मार्च को लंबे इंतजार के बाद रिलीज हुई थी। इस फिल्म में सलमान के साथ-साथ रश्मिका मंदाना, काजल अग्रवाल और शर्मन जोशी जैसे स्टार्स भी अहम रोल में नजर आए। सलमान खान की एक्शन फिल्म सिकंदर को लेकर आपकी क्या राय है, क्या फिल्म बॉक्स ऑफिस 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर पाएगी। कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article